खोज

युगांडा में मारे गये छात्रों का अंतिम संस्कार युगांडा में मारे गये छात्रों का अंतिम संस्कार  (ANSA)

युगांडा में हमले में मारे गए युवा छात्रों के लिए संत पापा ने प्रार्थना की

संत पापा फ्राँसिस युगांडा के एक स्कूल में "क्रूर हमले" में मारे गए युवा पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। हमे में कम से कम 41 युवा मारे गए और कहा जाता है कि हमलावर पड़ोसी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो भाग गये।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 19 जून 2023 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार को संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में देवदूत प्रार्थना हेतु एकत्रित विश्वासियों को "शांति के लिए प्रार्थना" करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, उन युवा छात्रों के प्रति अपना दुख व्यक्त किया जो पश्चिमी युगांडा के एक स्कूल पर "क्रूर हमले" के शिकार हो गये। संत पापा ने सभी से कहा कि जहां भी तनाव और युद्ध हो, वहां शांति के लिए प्रार्थना करें।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (डीएफ) के विद्रोहियों ने हमले के लिए उकसाया। पीड़ितों में लुबिरिहा के माध्यमिक विद्यालय के 38 युवा छात्र थे। पब्लिक स्कूल कासे के युगांडा जिले में, देश के पश्चिम में और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा से दो किलोमीटर दूर स्थित है। कुछ की हत्या कर दी गई, जबकि कई महिला छात्रों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। स्कूल के बाहर एक गार्ड और स्थानीय समुदाय के दो सदस्यों को भी गोली मार दी गई। आठ लोगों को बचाया गया और वे गंभीर हालत में हैं। कुछ शव कथित तौर पर जला दिए गए थे और अब पहचानने योग्य नहीं हैं। हमले के बाद, छह छात्रों को कथित तौर पर चुराया हुआ भोजन ले जाने के लिए अपहरण कर लिया गया। कहा जाता है कि हमलावर पड़ोसी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो भाग गये।

 युगांडा की सेना कथित तौर पर उनका पीछा कर रही है। अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में, युगांडा की सेना ने कहा कि वह हमलावरों का पीछा करने के लिए हवाई और ज़मीनी दोनों बलों का इस्तेमाल कर रही है।

युगांडा के पीपुल्स डिफेंस फोर्स के कमांडर डिक ओलम ने मीडिया को बताया, "विमान पहले ही आ चुके हैं और तैनात हो गए हैं। वे इन विद्रोहियों के लिए हर जगह खोज करने जा रहे हैं।"

एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एडीएफ) पर हाल के वर्षों में नागरिकों के खिलाफ कई हमले करने का आरोप है, खासकर पूर्वी कांगो के दूरदराज के इलाकों में। पिछले हफ्ते ही युगांडा की सीमा के पास गणराज्य के एक गांव पर हमला हुआ था। मिलिशिया 1986 से सत्ता में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी की सरकार का विरोध कर रही है।

अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ ने हमले की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुटेरेस ने आक्रोश व्यक्त करते हुए एक 'भयावह कृत्य' बताया और दोषियों को पकड़ने का आह्वान किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 June 2023, 16:33