खोज

2023.05.30 यातना 2023.05.30 यातना 

आइए, हम यातना की भयावहता पर रोक लगाएं! संत पापा फ्राँसिस

अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस के दिन संत पापा ने सभी लोगों से यातना की भयावहता पर रोक लगाने का आह्वान किया।

माग्रेट सनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 26 जून 2023 (वाटिकन न्यूज) : संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार 26 जून अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। इस दिन संत पापा ने ट्वीट कर सभी से और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अत्याचार को समाप्त करने एवं पीड़ितों को मदद करने के लिए प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश : “आइए, हम यातना की भयावहता पर रोक लगाएं! यह जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय व्यक्ति की गरिमा को सबसे ऊपर रखे और अत्याचार को खत्म करने और पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए बिना देर किए खुद को समर्पित करे।”

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 दिसंबर, 1997 को 26 जून के दिन को अत्याचार/यातना के पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। यह दिन दुनिया भर के राष्ट्रों, नागरिक समाजों और व्यक्तियों को यातना के पीड़ितों के कष्टों के बारे में जागरूकता लाने, क्रूर, अमानवीय या अपमानजनक व्यवहार उन्मूलन को बढ़ावा देने तथा प्रताड़ित किए जा रहे लोगों को अपना समर्थन और सम्मान देने का आह्वान करने के लिए मनाया जाता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 June 2023, 15:34