खोज

फातिमा में माता मरियम का दर्शन करने वाले जसिन्ता, फ्राँचेस्को और लुसिया फातिमा में माता मरियम का दर्शन करने वाले जसिन्ता, फ्राँचेस्को और लुसिया 

फातिमा में माता मरियम का दर्शन करनेवाली लुसिया ईश सेविका घोषित

संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को वाटिकन के संत प्रकरण परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल मर्चेल्लो सेमेरारो से मुलाकात करते हुए संत घोषणा के रास्ते पर 6 नये उम्मीदवारों की आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया। जिनमें से एक सिस्टर लुसिया हैं जिन्हें फातिमा में माता मरियम के दिव्य दर्शन प्राप्त हुए थे।

उषा मनोेरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 22 जून 2023 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को वाटिकन के संत प्रकरण परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल मर्चेल्लो सेमेरारो से मुलाकात करते हुए संत घोषणा के रास्ते पर 6 नये उम्मीदवारों की आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया। जिनमें से एक सिस्टर लुसिया हैं जिन्हें फातिमा में माता मरियम के दिव्य दर्शन प्राप्त हुए थे।

कार्मेलाइट सिस्टर लूसिया डी जीसस रोजा डॉस संतोस, जिन्होंने अपने चचेरे भाई फ्रांसिस्को और जसिन्ता मार्तो के साथ फातिमा में धन्य कुँवारी मरियम का कई बार दिव्यदर्शन प्राप्त किया था, कलीसिया द्वारा सम्मानित घोषित की गयी हैं।

1916 को लुसिया और उनके दो चचेरे भाई बहनों ने दावा किया था कि 13 मई से लगातार 6 महीने तक उन्हें कुँवारी मरियम के दिव्य दर्शन प्राप्त हुए थे। अंतिम बार जब “सूर्य का चमत्कार” हुआ था तो लाखों लोगों ने उसे देखा था।   

नये उम्मीदवार स्पेन, ब्राजील, इटली, अमरीका और पुर्तगाल से हैं। अन्य नये उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं-

-    शहीद ईश सेवक मानुएल गोंजालेस सेरना रोड्रिगेज और उनके 19 साथी जो धर्मप्रांतीय पुरोहित, सेमिनरी छात्र, लोकधर्मी पुरूष और महिलाएँ थे। वे 1936 में अपने विश्वास के कारण स्पेन में शहीद हो गये थे।  

-    ईश सेवक अंतोनिनो दी अलमेइदा लुस्तोसा एक सलेशियन महाधर्माध्यक्ष थे। उनका जन्म 11 फरवरी 1886 को ब्राजील में हुआ था और निधन 14 अगस्त 1974 को ब्राजील में ही हुआ।

- ईश सेवक अंतोनियो पागानी, फ्रायर माइनर के समर्पित पुरोहित थे जिन्होंने निष्कलंक मरियम की पुत्रियों के धर्मसंघ की स्थापना की। उनका जन्म 1526 में इटली में हुआ था और निधन 4 जनवरी 1589 को इटली के विचेंत्सा में हुआ।

- ईश सेविका मेरी लंग, ऑब्लेट सिस्टर्स ऑफ डिवाईन प्रोविडेन्स धर्मसमाज की संस्थापिका है। उनका जन्म क्यूबा में हुआ था और निधन अमरीका में हुआ।

- ईश सेविका अन्ना कंतालूपो, संत भिसेंट दी पौल की चैरिटी की पुत्रियों के धर्मसमाज की सदस्य थीं, उनका जन्म 3 सितम्बर 1888 को इटली में हुआ था और निधन 17 मार्च 1983 को इटली के कतानिया में हुआ।

- ईश सेविका येसु और निष्कलंक हृदय की लुसिया, कार्मेल धर्मसमाज की धर्मबहन थीं। उनका जन्म 28 मार्च 1907 को पुर्तगाल में और निधन 13 फरवरी 2005 को पुर्तगाल में हीं हुआ।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 June 2023, 17:06