संत पापा ने सर्बिया में गोलीबारी के शिकार लोगों के लिए शोक व्यक्त किया
माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, शनिवार 06 मई 2023 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 5 मई को सर्बिया में हाल की गोलीबारी की खबर पर गहरा दुख व्यक्त किया जिसमें दो अलग-अलग घटनाओं में आठ युवा छात्रों सहित सत्रह लोग मारे गए थे।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा हस्ताक्षरित एक टेलीग्राम में बेलग्रेड के महाधर्माध्यक्ष लादिस्लाव नेमेट को संबोधित करते हुए संत पापा ने "हार्दिक संवेदना और हिंसा के इन मूर्खतापूर्ण कृत्यों से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना का आश्वासन दिया।"
गोलीबारी
पहली शूटिंग बुधवार को हुई जब एक 13 वर्षीय लड़के ने बेलग्रेड के व्लादिस्लाव रिबनिकर प्राइमरी स्कूल में आठ साथी छात्रों और एक सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी।
दूसरी गोलीबारी म्लाडेनोवाक और दुबोना गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त हुई जब गुरुवार की शाम दुबोना पार्क में पुलिस अधिकारी से कहासुनी के बाद एक युवक ने चलती कार से लोगों पर स्वचालित हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
शोक संतप्तों के प्रति संत पापा की एकजुटता
संत पापा ने कहा कि वे "आध्यात्मिक रूप से उन लोगों के के साथ एकजुट हैं जो निर्दोष पीड़ितों की मृत्यु का शोक मनाते हैं संत पापा पुनर्जीवित प्रभु के प्रेमपूर्ण आलिंगन में समर्पित करते हैं।
संत पापा शोक संतप्त परिवारों और घायलों पर पवित्र आत्मा की सांत्वना और शक्ति का आह्वान किया ताकि वे अपने विश्वास में टिके रहें।
नए बंदूक परमिट पर रोक
सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र वुसिक ने गोलीबारी की निंदा करते हुए उन्हें "हम सब पर हमला" बताया और कई नए सुरक्षा उपायों की घोषणा की, जिसमें 1,200 नए पुलिस अधिकारियों को नियुक्त करने की योजना भी शामिल है।
उन्होंने नए बंदूक परमिट पर प्रतिबंध लगाने, अवैध हथियार रखने के लिए सख्त दंड और बंदूक मालिकों की मनोवैज्ञानिक जांच कराने का संकल्प लिया।
बड़े पैमाने पर गोलीबारी सर्बिया में बेहद दुर्लभ है, जहां बहुत सख्त बंदूक कानून हैं, लेकिन देश में बंदूक का स्वामित्व यूरोप में सबसे ज्यादा है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here