खोज

रोंदीने चित्तादेल्ला देल्ला पाचे एसोसिएशन के साथ आये यूक्रेन और रूस के युवा लोगों के साथ संत पापा फ्राँसिस रोंदीने चित्तादेल्ला देल्ला पाचे एसोसिएशन के साथ आये यूक्रेन और रूस के युवा लोगों के साथ संत पापा फ्राँसिस 

यूक्रेनी व रूसी युवा भाइयों के रूप में रहते हैं, वे राजनेताओं के

आम दर्शन समारोह के अंत में, संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेन और रूस के युवा लोगों को धन्यवाद दिया, जो “रोंदीने चित्तादेल्ला देल्ला पाचे एसोसिएशन” के साथ संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में उपस्थित थे: "आपने दुश्मनों के रूप में नहीं, बल्कि भाइयों के रूप में जीने का फैसला किया है। आपका उदाहरण राजनीतिक उत्तरदायित्व रखने वाले लोगों में शांति की भावना जगाए।"

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 31 मई 2023 (वाटिकन न्यूज) : मेरे विचार, एक बार फिर, "प्रिय" और "सताए हुए" यूक्रेन के लिए है: "वह इतना पीड़ित है ... वह इतना पीड़ित है" एक साल से अधिक समय तक देश पर हमला हो रहा है। संत पापा फ्राँसिस ने बुधवारीय आम दर्शन समारोह में भाग ले रहे विश्वासियों से युद्ध विराम हेतु "अधिक प्रार्थना" करने के लिए आग्रह किया। संत पापा ने कहा कि यहाँ उपस्थित विश्वासियों में "रोंदीने" के युवा लोग भी हैं, अरनो के तट पर “चित्तादेल देल पाचे” टस्कन एसोसिएशन ने वर्षों से विभिन्न संस्कृतियों, राष्ट्रीयताओं और धर्मों के हजारों लड़कों और लड़कियों का स्वागत किया है, जिन्होंने संस्कृति सीखी है और संवाद का अभ्यास किया है।

युवाओं की मिसाल

संत पेत्रुस प्रांगण में आज 31 मई को उपस्थित समूह में धर्माध्यक्ष एंड्रिया मिलयावाचा के साथ रूसी और यूक्रेनी युवा भी हैं। संत पापा उनकी ओर देखा और आभार व्यक्त करते हुए कहा, "ये यूक्रेन और रूस और युद्ध के अन्य देशों से आ रहे हैं, उन्होंने दुश्मन होने का नहीं बल्कि भाइयों के रूप में रहने का फैसला किया है।"

आपका उदाहरण सभी में शांति के लिए संकल्प जगाए, यहां तक ​​कि उन लोगों में भी जिनके पास राजनीतिक जिम्मेदारियां हैं।

"यह हमें पीड़ित यूक्रेन के लिए और अधिक प्रार्थना करने और प्रिय और पीड़ित यूक्रेन के करीब होने के लिए प्रेरित करना चाहिए जो बहुत अधिक पीड़ित है।"

माता मरिया से प्रार्थना

संत पापा ने यूक्रेन की आबादी के लिए प्रार्थना करते हुए कुंवारी माता मरियम के सिपुर्द किया। युवा, बीमार, बुजुर्ग और विवाहित जोड़ों को हमेशा की तरह संबोधित करते हुए, संत पापा फ्राँसिस याद किया कि "आज, मई महीने का आखिरी दिन है। इस दिन कलीसिया माता मरियम का अभ्यागमन पर्व मनाती है। माता मरिया अपनी चचेरी बहन एलिजाबेथ से मुलाकात करती है, जिसके द्वारा उन्हें धन्य घोषित किया जाता है क्योंकि उसने प्रभु के वचन में विश्वास किया।"। संत पापा ने कहा, "हम उन्हें देखें और उनसे दृढ़ विश्वास के उपहार के लिए प्रार्थना करें।"

हम उन सभी को उनकी ममतामयी मध्यस्थता को सौंपते हैं, जो युद्ध की मार झेल रहे हैं, विशेष रूप से प्रिय और पीड़ित यूक्रेन जो बहुत अधिक पीड़ित है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 May 2023, 16:46