खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

संत पापा के जून महीने की प्रेरितिक प्रार्थना : अत्याचार के उन्मूलन के लिए

संत पापा फ्राँसिस ने अपने वीडियो संदेश में अत्याचार के उन्मूलन के लिए प्रार्थना करने की अपील की है, जिससे कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए समर्थन की गारंटी देते हुए, यातना के उन्मूलन के लिए खुद को ठोस रूप से प्रतिबद्ध करे।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार 30 मई 2023 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार 30 मई को जून महीने के प्रेरितिक प्रार्थना के मतलब पर वीडियो संदेश दिया।

संत पापा ने संदेश में कहा,  “अत्याचार, मेरे ईश्वर, अत्याचार! अत्याचार कल की कहानी नहीं है। दुर्भाग्य से, यह आज हमारे इतिहास का हिस्सा है। यह कैसे संभव है कि मनुष्य में क्रूरता की क्षमता इतनी अधिक है?

यातना के बहुत हिंसक रूप हैं, अन्य अधिक परिष्कृत हैं: जैसे अपमानजनक व्यवहार, असंवेदनशीलता या अमानवीय स्थितियों में सामूहिक हिरासत, जो किसी व्यक्ति की गरिमा को नष्ट कर देता है। लेकिन यह कोई नई बात नहीं है। ज़रा सोचिए कि खुद येसु पर कैसे अत्याचार किया गया और सूली पर चढ़ाया गया। आइए, इस अत्याचार की भयावहता को रोकें। व्यक्ति की गरिमा को सबसे ऊपर रखना आवश्यक है।

अन्यथा पीड़ित व्यक्ति नहीं हैं, वे "चीजें" हैं, और उनपर माप से परे दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे उनकी मृत्यु हो जाती है या आजीवन स्थायी मनोवैज्ञानिक और शारीरिक क्षति होती है।

आइए, हम प्रार्थना करें कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए समर्थन की गारंटी देते हुए यातना के उन्मूलन के लिए खुद को ठोस रूप से प्रतिबद्ध करे।

संत पापा की विश्वव्यापी ‘प्रेरितिक प्रार्थना’ नेटवर्क ने मानवता के सामने आने वाली चुनौतियों को देखते हुए संत पापा के हर महीने के प्रेरितिक प्रार्थना के मतलब को पूरे विश्व में प्रसार हेतु "संत पापा वीडियो" की पहल की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 May 2023, 16:42