खोज

2023.05.11बालासोर धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष वर्गीस थोट्टमकरा, सी.एम. 2023.05.11बालासोर धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष वर्गीस थोट्टमकरा, सी.एम. 

बालासोर (उड़ीसा) धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

संत पापा ने पूर्वी भारतीय राज्य उड़ीसा, बालासोर धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष के रुप में पूर्वी अफ्रीका में इथियोपिया की सेवा करने वाले एक भारतीय धर्माध्यक्ष को नियुक्त किया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, गुरुवार 11मई 2023 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 10 मई को बालासोर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष के रूप में धर्माध्यक्ष वर्गीस थोट्टमकरा, सी.एम. को नियुक्त किया है। 64 वर्षीय धर्माध्यक्ष वर्गीस थोट्टमकरा, सी.एम., वर्तमान में चुल्लू के धर्माध्यक्ष और इथियोपिया में नेकेमटे के प्रेरितिक विकार हैं।

22 अप्रैल, 2019 को दिल का दौरा पड़ने से धर्माध्यक्ष साइमन कैपुरम की मृत्यु के बाद, बालासोर धर्मप्रांत के वर्तमान प्रशासक फादर इसहाक पुथेनांगडी हैं।

संक्षिप्त जीवनी

धर्माध्यक्ष थोट्टमकारा का जन्म 23 मई, 1960 को दक्षिणी भारतीय राज्य केरल के एर्नाकुलम-अंगमाली सीरो मालाबार महाधर्मप्रांत के तहत थोट्टुवा में हुआ था। जीवीएच स्कूल, कूवापडी में मैट्रिक करने के बाद, वे जुलाई 1976 में गोपालपुर में मिशन के धर्मसंघ के माइनर सेमिनरी में शामिल हो गए।

10 मई 1986 को वे मिशन की धर्मसंघ के सदस्य बने। 6 जनवरी, 1987 को अपने गृह पल्ली, संत जोसेफ गिरजाघऱ, थोट्टुवा में कार्डिनल एंटनी पडियारा द्वारा उनका पुरोहित अभिषेक किया गया था। उन्होंने 1988 से 1990 तक ओडिशा के रायगढ़ जिले के एक शहर मुनिगुडा के सहायक पल्ली पुरोहित और अल्लाडा में पल्ली पुरोहित के रूप में कार्य किया। वर्ष 1990 से 1993 तक उन्होंने इथियोपिया, अंबो के सेमिनरी में वाइस रेक्टर के रूप में अपनी सेवा दी।1993 से 1995 तक उन्होंने अदीस अबाबा, इथियोपिया में विन्सेंशियन मेजर सेमिनरी में रेक्टर और प्रोफेसर का पद संभाला।

2003 में, उन्हें दक्षिणी भारतीय प्रांत का सहायक प्रांताध्यक्ष चुना गया और 2004 में उन्हें संत विंसेंट मिशन हाउस, अलुवा, केरल का रेक्टर और सुपीरियर नियुक्त किया गया। विन्सेंशियन सुपीरियर जनरल ने उन्हें अपने धर्मसंघ के साथ-साथ चारिटी की पुत्रियों दोनों के लिए प्रोक्यूरेटर जनरल नियुक्त किया। वे 2005 में जनरल कूरिया में पुरालेखपाल भी थे।

2010 में, उन्हें धर्मसंघ के सहायक जनरल के रूप में चुना गया था और उन्हें एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रांतों के मिशनों के लिए प्रतिनिधि और अंतर्राष्ट्रीय मिशनों के लिए सहायक की जिम्मेदारी दी गई थी।

28 जून 2013 को, उन्हें इथियोपिया, प्रेरितिक भिखारिएट नेकेमटे का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक 13 अगस्त 2013 को हुआ था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 May 2023, 16:34