खोज

कैदियों की अदला-बदली के बाद साना में हौथी लड़ाके का स्वागत कैदियों की अदला-बदली के बाद साना में हौथी लड़ाके का स्वागत  (ANSA)

यमन में शांति के लिए दबाव जारी है

जैसा कि यमन के क्षितिज पर आशा की किरण दिखाई देती है, संत पापा फ्राँसिस ने विश्वासियों से देश के पीड़ित लोगों को याद करने का आह्वान किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 17 अप्रैल 2023 (वाटिकन न्यूज) : बुधवार की सुबह संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में अपने आम दर्शन समारोह में विश्वासियों और तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए, संत पापा फ्राँसिस ने यमन के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया, "एक ऐसी भूमि जो कई वर्षों से एक भयानक युद्ध से घायल हो गई है, जिसके कारण बहुत सारी मौतें हुई हैं और अभी भी बहुत से लोग पीड़ित हैं, विशेष रूप से बच्चे।"

उनके शब्द युद्धग्रस्त राष्ट्र के क्षितिज पर आशा की एक किरण के रूप में आए। यमन के युद्धरत दलों के बीच कैदियों की अदला-बदली के बाद सऊदी अरब ने 100 से अधिक बंदियों को देश लौटने की अनुमति दी है।

रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के अनुसार, कैदी रिहाई एकतरफा कदम था।

सोमवार को, संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हैंस ग्रंडबर्ग ने सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए कहा कि हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों के बावजूद, विरोधी दलों को स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध होने की आवश्यकता है।

ग्रंडबर्ग ने कहा कि उन्होंने आठ वर्षों में संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में प्रगति करने का इतना गंभीर अवसर नहीं देखा था। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से अप्रैल 2022 में शुरू हुए युद्धविराम से हताहतों की संख्या में नाटकीय रूप से कमी आई है। युद्धविराम अक्टूबर में समाप्त हो गया, लेकिन तब से लड़ाई सीमित हो गई है।

संत पापा फ्राँसिस यमन में संकट को बड़ी चिंता के साथ देख रहे हैं। देश 2014 के अंत से गृहयुद्ध में उलझा हुआ है जब ईरान समर्थित हौथी मिलिशिया ने कई उत्तरी शहरों पर धावा बोल दिया और सऊदी समर्थित यमनी सरकार को राजधानी सना से बाहर कर दिया।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि चल रहे संघर्ष ने बच्चों और परिवारों को भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति की तत्काल आवश्यकता में छोड़ दिया है। यूनिसेफ के रिपोर्ट अनुसार 3.2 मिलियन बच्चे आंतरिक रूप से विस्थापित हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 April 2023, 15:39