खोज

क्रूसित येसु क्रूसित येसु 

पुण्य शुक्रवार : बहिष्कृत लोगों में क्रूसित येसु

संत पापा ने बहिष्कृत लोगों की तुलना क्रूसित ख्रीस्त से की है जिन्होंने क्रूस पर अपनों के द्वारा त्याग दिये जाने का कड़वा अनुभव किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 7 अप्रैल 23 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने पुण्य शुक्रवार के अपने ट्वीट संदेश में परित्यक्त लोगों को क्रूसित ख्रीस्त का प्रतिरूप बतलाया और ख्रीस्तियों को उनकी ओर ध्यान देने का आह्वान किया।

उन्होंने संदेश में लिखा, “क्रूस पर येसु निराश नहीं हुए, लेकिन उन्होंने प्रार्थना की और अपने आपको पिता को समर्पित किया। अपने परित्यक्त अवस्था में उन्होंने चढ़ानेवालों को माफ करना एवं प्यार करना जारी रखा। येसु अपने परित्यक्त अवस्था में, हमसे उन “परित्यक्त ख्रीस्तों” को देखने और उनके लिए हृदय खोलने को कहते हैं।”  

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 April 2023, 13:38