खोज

बैंगलोर में पृथ्वी दिवस बैंगलोर में पृथ्वी दिवस  (ANSA)

विश्व पृथ्वी दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

पृथ्वी दिवस, दुनिया भर में अरबों लोगों द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह पर्यावरण आंदोलन में एक प्रवेश बिंदु और उन लोगों के लिए एक मान्य बिंदु है जो अपना पृथ्वी दिवस, (सप्ताह या महीना) पर्यावरण के मुद्दों पर काम करते हुए बिताते हैं। इस दिन संत पापा ने ट्वीटकर सभी लोगों से पृथ्वी की देखभाल करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 22 अप्रैल 2023 (रेई) : आज शनिवार 22 अप्रैल, अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस है। इस दिन ट्वीटकर संत पापा फ्राँसिस ने सभी लोगों से पृथ्वी की देखभाल का नैतिक उत्तरदायित्व लेने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश : पवित्र बाइबिल का उत्पत्ति ग्रंथ हमें बताता है कि परमेश्वर ने मनुष्य को सृष्टि की देख-भाल करने का उत्तरदायित्व सौंपा है (उत्पत्ति ग्रंथ. 2:15)। पृथ्वी की देखभाल करना सभी पुरुषों और महिलाओं के लिए ईश्वर की संतान के रूप में एक नैतिक दायित्व है। # विश्व पृथ्वी दिवस @पृथ्वी दिवस

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 April 2023, 16:26