खोज

FILE PHOTO: संत पापा फ्राँसिस FILE PHOTO: संत पापा फ्राँसिस  

सुलह शुरू करने के लिए साहस की आवश्यकता होती है,संत पापा

यूक्रेन, सूडान में युद्ध संघर्ष जारी है, जिसमें हजारों लोगों की जानें चली गई हैं। संधर्ष को अंत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदायों के प्रयास विफल रहे हैं। संत पापा ने संघर्षों को हल करने के लिए हथियारों का उपयोग करना कमजोरी और नाजुकता का प्रतीक कहा है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 24 अप्रैल 2023 (रेई) : विश्व में शांति लाने हेतु संत पापा ने ट्वीट कर युद्ध संघर्षों का हल हथियारों से नहीं परंतु बातचीत के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश : संघर्षों को हल करने के लिए हथियारों का उपयोग करना कमजोरी और नाजुकता का प्रतीक है। बातचीत करने, मध्यस्थता करने और सुलह शुरू करने के लिए साहस की आवश्यकता होती है। #शांति

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 April 2023, 15:34