खोज

2023.04.10 पास्का सोमवार 2023.04.10 पास्का सोमवार 

पुनर्जीवित येसु सदैव हमारे साथ हैं, संत पापा

प्रभु के पुनरूत्थान महापर्व के अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर विश्व शांति और सांत्वना की कामना की और ख्रीस्तियों को ईश्वर की सेवा करने की खुशी को फिर से खोजने और महिलाओं की तरह सुसमाचार को प्रचार करने हेतु प्रोत्साहित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 10 अप्रैल 2023 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने पास्का रविवार, प्रभु के पुनरूत्थान महापर्व के अवसर पर वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान किया और महागिरजाघर के प्रमुख झरोखे से, ऊरबी एत ओरबी, रोम शहर से पूरे विश्व को दिये गये अपने संदेश में विश्व शांति और सांत्वना की कामना की और ख्रीस्तियों को ईश्वर की सेवा करने की खुशी को फिर से खोजने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी के मद्देनजर संत पापा ने निम्नलिखित ट्वीट किया।

9 अप्रैल का ट्वीट

1ला ट्वीट : “फिर से उठने के लिए, नए सिरे से शुरुआत करने के लिए, यात्रा शुरू करने के लिए, हमें हमेशा गलील लौटने की जरूरत है, यानी, उनके साथ हमारी पहली मुलाकात की जीवित, ठोस और स्पष्ट स्मृति में वापस जाने की जरूरत है।”

2रा ट्वीट : “आज पास्का पर्व है, पास्का का अर्थ “पार जाना” है जो येसु ख्रीस्त में मानवता के लिए एक निर्णयक मार्ग बन गया हैः जहाँ हम मृत्यु से जीवन की ओर जाते हैं, पाप के कृपा की ओर, भय से विश्वास की ओर,  निराशा से मिलन की ओर जाते हैं। समय और इतिहास के ईश्वर में, मैं आनंद भरे हृदय से सबों को खुश पास्का कहना चाहता हूँ, खुश पास्का पर्व!”

3रा ट्वीट : “येसु, जो जीवित हैं, सदैव हमारे साथ हैं। आज कलीसिया और विश्व आनन्दित हों, क्योंकि आज हमारी आशाएँ मृत्‍यु की दीवार के विरूध खड़ी नहीं होतीं क्‍योंकि प्रभु ने हमारे लिए जीवन का एक सेतु तैयार किया है।”

4था ट्वीट : “क्या हम अपने आप को पास्का की आनंदमय उद्घोषणा पर विस्मय का अनुभव करने की अनुमति दे सकते हैं, उस प्रकाश पर जो अंधेरे और निराशा को रोशन करता है, जिसमें अक्सर, हमारी दुनिया खुद को पाती है।”

5वां ट्वीट : “आइए, हम अपने बीच से लड़ाई और विभाजन को तेजी से दूर करें और अपने हृदयों को उनके लिए खोलें जिन्हें हमारी सबसे अधिक जरुरत है। आइए, हम तेजी से शांति और भ्रातृत्व के मार्ग में आगे बढ़ें।”

10 अप्रैल का ट्वीट

पास्का अठवारे के पहले दिन सोमवार को संत पापा ने पूजन धर्म विधि के लिए निर्धारित सुसमाचार पाठ पर चिंतन किया, जो पास्का सुबह पुनर्जीवित प्रभु से महिलाओं की मुलाकात के बारे में है। संत पापा ने ट्वीट कर पुनर्जीवित प्रभु की घोषणा करने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश : आज का सुसमाचार हमें पास्का की सुबह पुनर्जीवित येसु के साथ महिलाओं की मुलाकात को फिर से जीने का अवसर देता है। जब वे चेलों को जी उठे प्रभु की घोषणा करने जा रही थी तब येस ने उनसे मुलाकात की। यह अति सुंदर है: जब हम प्रभु की घोषणा करते हैं, तो प्रभु हमारे पास आते हैं। # पास्का

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 April 2023, 14:35