खोज

मोनसिन्योर अंतोनी ओनेमुक इकपो मोनसिन्योर अंतोनी ओनेमुक इकपो 

समग्र मानव विकास हेतु गठित परमधर्मपीठीय विभाग के लिए नये उपसचिव की नियुक्ति

संत पापा फ्राँसिस ने मोनसिन्योर अंतोनी ओनेमुक इकपो को समग्र मानव विकास हेतु गठित परमधर्मपीठीय विभाग का नया उपसचिव की नियुक्त किया है। वे अब तक राज्य सचिवालय के सामान्य मामलों के अनुभाग में सेवा दे रहे थे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार को मोनसिन्योर अंतोनी ओनेमुक इकपो को समग्र मानव विकास हेतु गठित परमधर्मपीठीय विभाग का नया उपसचिव की नियुक्त किया।

मोनसिन्योर अंतोनी ओनेमुक इकपो का जन्म 24 सितम्बर 1981 को नाइजीरिया में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 30 जुलाई 2011 को उमूअलिया धर्मप्रांत के लिए हुआ था। उन्होंने 2021 में रोम के ग्रेगोरियन यूनिवर्सिटी से केनन लो में डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की है। 17 मार्च 2023 को उनकी नियुक्ति पोप फ्राँसिस के चैपलिन के रूप में हुई थी। वे इगबो और अंग्रेजी के साथ-साथ इटालियन भाषा भी बोलते हैं। मोनसिन्योर अंतोनी 5 सितम्बर 2016 से ही वाटिकन राज्य सचिवालय के सामान्य मामलों के अनुभाग में सेवारत थे।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 April 2023, 17:08