खोज

संत पापा फ्राँसिस और महाधर्माध्यक्ष फ़ोर्तुनातुस न्वाचुकवु संत पापा फ्राँसिस और महाधर्माध्यक्ष फ़ोर्तुनातुस न्वाचुकवु  

संत पापा ने सुसमाचार प्रचार विभाग के नए सचिव की नियुक्ति की

संत पापा फ्राँसिस ने नाइजीरिया के महाधर्माध्यक्ष फ़ोर्तुनातुस न्वाचुकवु को सुसमाचार प्रचार विभाग के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया है, जो प्रथम सुसमाचार प्रचार और नई विशेष कलीसियाओं के अनुभाग के हिस्से के रूप में है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 15 मार्च 2023 (वाटिकन न्यूज) : नाइजीरियाई मूल के महाधर्माध्यक्ष फ़ोर्तुनातुस न्वाचुकवु को नवीन सुसमाचार प्रचार विभाग के तहत प्रथम सुसमाचार प्रचार और नई विशेष कलीसियाओं के अनुभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने बुधवार को संत पापा की नियुक्ति की घोषणा की। अक्वाविवा के महाधर्माध्यक्ष न्वाचुकवु ने 17 दिसंबर 2021 से संयुक्त राष्ट्र और जिनेवा में विशिष्ट संस्थानों और विश्व व्यापार संगठन के परमधर्मपीठ के स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में सेवा की है।

उन्होंने प्रवासन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन में परमधर्मपीठ के प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया।

संक्षिप्त जीवनी

10 मई 1960 को जन्मे, महाधर्माध्यक्ष न्वाचुकवु को 17 जून 1984 को नाइजीरिया में उमुआहिया धर्मप्रांत के लिए पुरोहिताभिषेक किया गया था और बाद में 2 अप्रैल 1990 को आबा धर्मप्रांत में शामिल किया गया था।

2012 में, संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें ने उन्हें निकारागुआ के प्रेरितिक राजदूत के रूप में नियुक्त किया और उन्हें अक्वाविवा का महाधर्माध्यक्ष बनाया।

बाद में उन्होंने 2017 से एंटीलिज में त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रेरितिक  राजदूत के साथ-साथ बारबाडोस, डोमिनिका, जमैका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और गुयाना में सेवा प्रदान की।

महाधर्माध्यक्ष न्वाचुकवु ने 2018 में सेंट लूसिया, ग्रेनाडा, बहामास, सूरीनाम और बेलीज में प्रेरितिक राजदूत की भूमिका भी निभाई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 March 2023, 15:42