खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

पोप फ्राँसिस ने फादर ज्वाकिम वाल्दर को आइजोल का नया धर्माध्यक्ष

संत पापा फ्राँसिस ने माननीय फादर ज्वाकिम वाल्दर को मिजोराम के आइजोल धर्मप्रांत का नया सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को की गई। फादर ज्वाकिम वाल्दर इस समय बराक घाटी क्षेत्र के धर्माध्यक्षीय विकर हैं। उन्हें लेजिया के टिटुलर धर्माध्यक्ष बनाया गया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 30 मार्च 23 (रेई) : नवनियुक्त सहायक धर्माध्यक्ष ज्वाकिम वाल्दर का जन्म 20 अप्रैल 1956 को कर्नाटक के मैंगलोर धर्मप्रांत में हुआ था। उन्होंने अपने दर्शनशास्त्र की पढ़ाई ख्रीस्त राजा कॉलेज शिलॉंग से तथा ईशशास्त्र की पढ़ाई पुणे के परमधर्मपीठीय सेमिनरी से पूरी की। उनका पुरोहिताभिषेक 26 अप्रैल 1986 को आइजोल धर्मप्रांत के लिए हुआ।

उन्होंने 1986-1989 और 2003-2005 तक सिलकर के पवित्र क्रूस गिरजाघर में सहायक धर्माध्यक्ष का कार्य किया; 1989-1997 तक बदरपुर के संत जोसेफ गिरजाघर के पल्ली पुरोहित रहे; 2005-2018 तक काबुगंज स्थित पवित्र हृदय के पल्ली पुरोहित रहे; 1994-1999 और 2013-2018 को वे सिलकर के बराक घाटी क्षेत्र के डीन रहे; 1998-2003 तक मनिक बोंड पल्ली के पल्ली पुरोहित एवं स्कूल के डायरेक्टर रहे; और 2007-2018 तक काबूगंज हॉली क्रॉस स्कूल के डायरेक्टर रहे। और 2018 से ही वे बराक घाटी क्षेत्र के धर्माध्यक्षीय विकर का कार्यभार संभाल रहे थे।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 March 2023, 16:10