खोज

पूर्वी यूक्रेन में ध्वस्त मठ का एक दृश्य,  24.02.2023 पूर्वी यूक्रेन में ध्वस्त मठ का एक दृश्य, 24.02.2023  (ANSA)

24 फरवरी को यूक्रेन में युद्ध की पहली बरसी पर

यूक्रेन में रूसी आक्रमण की पहली बरसी पर सन्त पापा फ्राँसिस ने विगत एक वर्ष से युद्ध पीड़ित यूक्रेन के लोगों के लिये सम्पूर्ण विश्व से प्रार्थनाओं का आग्रह किया है। उन्होंने विश्व के नेताओं को स्मरण दिलाया है कि यथार्थ शांति मलबे पर स्थापित नहीं हो सकती।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 24 फरवरी 2023 (रेई, वाटिकन सिटी): यूक्रेन में रूसी आक्रमण की पहली बरसी पर सन्त पापा फ्राँसिस ने विगत एक वर्ष से युद्ध पीड़ित यूक्रेन के लोगों के लिये सम्पूर्ण विश्व से प्रार्थनाओं का आग्रह किया है। उन्होंने विश्व के नेताओं को स्मरण दिलाया है कि यथार्थ शांति मलबे पर स्थापित नहीं हो सकती।

ट्वीट सन्देश

शुक्रवार, 24 फरवरी को प्रकाशित अपने एक ट्वीट सन्देश में सन्त पापा फ्राँसिस ने लिखाः "एक साल पहले यूक्रेन के खिलाफ बेतुका युद्ध शुरू हुआ। आइए, हम युद्धग्रस्त यूक्रेनी लोगों के समीप रहें जो पीड़ित हैं, साथ ही ख़ुद से यह प्रश्न पूछें: क्या युद्ध को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है? मलबे पर स्थापित शांति कभी भी सच्ची विजय नहीं होगी।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 February 2023, 11:18