सामाजिक न्याय की मांग है कि हम गरीबी के कारणों के खिलाफ लड़ें, संत पापा फ्राँसिस
सामाजिक न्याय की बुनियाद सभी मनुष्यों को समान मानने के आग्रह पर आधारित है। संत पापा ने सामाजिक न्याय के तहत गरीबी के कारणों के खिलाफ लड़ने हेतु प्रेरित किया।
माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, सोमवार 20 फरवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : सामाजिक न्याय की बात करें तो यह विभिन्न समाजों में विभिन्न समुदाय को अपने लिए गरिमामय ज़िंदगी की माँग करने और उसके लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करता है। संत पापा ने ट्वीट कर सामाजिक न्याय के तहत गरीबी के कारणों के खिलाफ लड़ने हेतु प्रेरित किया।
ट्वीट संदेश : “सामाजिक न्याय मांग करता है कि हम गरीबी के कारणों - असमानता और श्रम, भूमि और आवास की कमी के खिलाफ लड़ें; उनके खिलाफ लड़ें जो सामाजिक और श्रम अधिकारों से इनकार करते हैं और उस संस्कृति के खिलाफ जो दूसरों की गरिमा को छीन लेती है।”
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
20 फ़रवरी 2023, 15:53