खोज

अपनी 40वीं प्रेरितिक यात्रा समाप्त करने के बाद संत पापा सालुस पोपोली रोमानी के सामने प्रार्थना करते हुए अपनी 40वीं प्रेरितिक यात्रा समाप्त करने के बाद संत पापा सालुस पोपोली रोमानी के सामने प्रार्थना करते हुए  (ANSA)

संत पापा फ्राँसिस ने रोम लौटने पर माता मरियम को धन्यवाद दिया

संत पापा फ्राँसिस दक्षिण सूडान और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य अपनी प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर रोम लौटते ही संत मरिया मेजर महागिरजाघर का दौरा किया और धन्य कुँवारी मरियम सालुस पोपोली रोमानी की आइकन के सामने सुरक्षित यात्रा की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 6 फरवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : परंपरा के अनुसार, संत पापा फ्राँसिस दक्षिण सूडान से रोम लौटने पर, रविवार को संत मरिया मेजर महागिरजाघर गये और 31 जनवरी से 5 फरवरी तक 40वीं प्रेरितिक यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कुँवारी माता मरियम को धन्यवाद दिया। वहाँ कुछ देर प्रार्थना करने के बाद वे वाटिकन के लिए प्रस्थान किये।

वाटिकन प्रेस कार्यालय के अनुसार, संत पापा फ्राँसिस ने कुँवारी माता मारियम सालुस पोपुली रोमानी ('रोम के लोगों की संरक्षिका') के प्राचीन आइकन के सामने कुछ देर मौन प्रार्थना की। अपने परमाध्यक्षीय समय की शुरुआत से लेकर अबतक उन्होंने सालुस पोपोली रोमानी का 104वीं वार दर्शन किया है।

उन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और दक्षिण सूडान की अपनी प्रेरितिक यात्रा के लिए प्रस्थान करने से पहले सोमवार को संत मरिया मेजर महागिरजाघर में बोर्गीस चैपल का दौरा किया था।

प्राचीन भक्ति

भले ही इसकी उत्पत्ति बहुत पहले की हो, लेकिन परंपरा यह मानती है कि मारिया सालस पोपुली रोमानी का आइकन रोम में संत पापा ग्रेगोरी द ग्रेट के शासनकाल के दौरान, लगभग 590 ईस्वी में आया था।

1838 में, संत पापा ग्रेगोरी सोलहवें ने आइकन को ताज पहनाया और एक सदी बाद, संत पापा पियुस बारहवें ने 1954 के मरियम वर्ष के दौरान ताज पहनाया। 2018 में, वाटिकन म्यूजियम ने प्राचीन आइकन को साफ और पुनर्स्थापित किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 February 2023, 16:25