खोज

डोनेस्क क्षेत्र में  रूस का हमला जारी है डोनेस्क क्षेत्र में रूस का हमला जारी है 

संत पापा : यूक्रेनी लोगों की क्रूर पीड़ा जल्द ही समाप्त हो

पूर्वी यूरोप की "प्रिय आबादी" के लिए संत पापा की नई अपील, जो अभी भी 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए संघर्ष से परेशान है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 15 फरवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : वाटिकन के संत पापा पॉल षष्टम सभागार में बुधवारीय आम दर्शन समारोह में धर्मशिक्षा के बाद संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेनी लोगों को याद कर अपनी अपील को दोहराया, जो लगभग एक साल से हर दिन युद्ध के संकट का अनुभव कर रहे हैं: "आइए, यूक्रेन की प्रिय और पीड़ित आबादी को न भूलें, प्रार्थना करें कि उनकी क्रूर पीड़ा जल्द ही समाप्त हो जाए।"

इन बारह महीनों के दौरान संत पापा फ्राँसिस ने युद्ध को समाप्त करने की कई अपीलें की। पिछले रविवार को देवदूत प्रार्थना में, संत पापा ने एक आशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा, "प्रभु शांति के मार्ग खोलें और जिम्मेदार लोगों को उनका अनुसरण करने का साहस दें।"। यहां तक ​​कि 8 फरवरी को आम दर्शन समारोह में संत पापा ने यूक्रेनी लोगों की पीड़ा को याद किया: "जो इस ठंड में, बिना रोशनी के, बिना गर्म किए युद्ध में जीने को मजबूर हैं।"

यूएन: 5.6 अरब डॉलर की जरूरत है

इस बीच, यूक्रेन में, बड़े पैमाने पर रूसी हमले को लेकर चिंता बढ़ रही है। प्रेस सूत्रों के अनुसार, मास्को ने बाल्टिक सागर में सामरिक परमाणु हथियारों के साथ जहाजों और पनडुब्बियों को तैनात करना शुरू कर दिया है और सीमा पर लड़ाकू विमानों को जमा कर रहा है। अंत में, संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष से प्रभावित लाखों लोगों की दुर्दशा को कम करने के लिए यूक्रेन के लिए 2023 में मानवीय सहायता में 5.6 बिलियन डॉलर के संग्रह की अपील शुरू की है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने एक बयान में कहा, "करीब एक साल से युद्ध लगातार बड़े पैमाने पर मौत, विनाश और विस्थापन का कारण बन रहा है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 February 2023, 16:06