खोज

इताली धर्मबहन एलिजाबेत्ता मार्तिनेज की धन्य घोषणा इताली धर्मबहन एलिजाबेत्ता मार्तिनेज की धन्य घोषणा  

संत घोषणा प्रक्रिया में नये आज्ञप्तियों को पोप का अनुमोदन

संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को संत घोषणा हेतु नये आज्ञप्तियों को अनुमोदन देते हुए, इताली धर्मबहन एलिजाबेत्ता मार्तिनेज की धन्य घोषणा एवं इटली, ब्राजील तथा स्पेन के नये उम्मीदवारों को ईश सेवक / सेविकाओं के रूप में घोषित किये जाने को मान्यता दी।

मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

बृहस्पतिवार को संत प्रकरण परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल मार्चेलो सेमेरारो से मुलाकात करते हुए संत पापा फ्राँसिस ने लेवका की संत मरिया की पुत्रियों के धर्मसंघ की संस्थापिका एलिजाबेत्ता मार्तिनेज की धन्य घोषणा को अनुमोदन दिया। उनका जन्म 25 मार्च 1905 को इटली में हुआ था तथा निधन 8 फरवरी 1991 को रोम में हुआ।

धन्य मार्तिनेज ने अपनी प्रेरिताई में अधिक ध्यान बच्चों की शिक्षा को दी। उन्होंने एकल माताओं की मदद की और पल्लियों की सेवा की। इस तरह उन्होंने लेवका की संत मरिया की पुत्रियों के धर्मसंघ की स्थापना की।

पाँच प्रभु सेवक

संत पापा ने पाँच अन्य उम्मीदवारों को ईश सेवक के रूप में पहचान प्रदान की।

ईश सेवक फादर जुसेप्पे दी संतएलपीदियो (जुलियो बोच्ची), कपुचिन फ्रायर माइनर के सदस्य, बुलाहट की फ्राँसिसकन धर्मबहनों के धर्मसंघ के संस्थापक थे। उनका जन्म 15 मार्च 1885  को इटली में और निधन 23 नवम्बर 1974 को इटली में हुआ था।

ईश सेवक फादर अलोसियो सेबस्तियानो बोइंग, येसु के पवित्र हृदय के पुरोहितों के धर्मसंघ के सदस्य थे। वे येसु के पवित्र हृदय के मरिया भ्रातृत्व के संस्थापक थे। उनका जन्म 24 दिसम्बर 1913 को ब्राजील में और निधन 17 अप्रैल 2006 को ब्राजील में ही हुआ था।

ईश सेविका संत मरिया मग्रीता सुलाना, असोला की पवित्र हृदय की उर्सुलाईन धर्मबहनों के धर्मसंघ की सह- संस्थापिका थी। उनका जन्म 14 नवम्बर 1852 को और निधन 27 फरवरी 1935 को इटली में हुआ था।

ईश सेविका फ्राँसिसका अना मरिया अलकोवेर एक लोकधर्मी थीं। उनका जन्म स्पेन में 19 अक्टूबर 1912 को हुआ था और निधन 10 मार्च 1954 को हुआ।

ईश सेविका अलबेरतीना भोली जिरोनदोली एक लोकधर्मी माता थी। उनका जन्म 1 जुलाई 1901 को इटली के कार्पी में हुआ था तथा निधन 18 जुलाई 1972 को रोम में हुआ।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 February 2023, 16:22