खोज

संत पेत्रुस महागिरजाघर में संत पेत्रुस की सजायी गई प्रतिमा संत पेत्रुस महागिरजाघर में संत पेत्रुस की सजायी गई प्रतिमा  (credits Mallio Falcioni)

21 फरवरी, संत पेत्रुस के सिहांसन का पर्व

संत पेत्रुस के सिंहासन के पर्व दिवस पर 21 फरवरी को तीर्थयात्री संत पेत्रुस महागिरजाघर में प्रेरित संत पेत्रुस की प्रतिमा एवं "चमकदार" विचारोत्तेजक का दर्शन कर पायेंगे जो सर्वोच्च अधिकारी की धर्मशिक्षा का प्रतीक है। 21 फरवरी को कलीसिया में संत पेत्रुस के सिंहासन का पर्व मनाया जा रहा है। जबकि परम्परा के अनुसार इसे 22 फरवरी को मनाया जा रहा है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

इस साल इस पर्व को एक दिन पहले इसलिए मनाया जा रहा है क्योंकि 22 फरवरी को राखबुध पड़ रहा है।

संत पेत्रुस की प्रतिमा परमधर्मपीठीय वेशभूषा में

इस अवसर पर, संत पेत्रुस के सिंहासन एवं प्रतिमा को आभूषणों से सजाया गया है जो परम्परा के अनुसार पर्व को अधिक समृद्ध बनाता है।

सोमवार को वाटिकन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में घोषणा की गई है कि प्राचीन परम्परा का पालन करते हुए, जिसको “सनपेत्रिनी” कहा जाता है, कर्मचारी महागिरजाघर एवं इसकी कलाकृति को बनाये रखने के लिए जिम्मेदार हैं, बर्निनी की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा को परमधर्मपीठीय वेशभूषा में तैयार किया जाएगा और उसके चारों ओर सजावट और एक सौ मोमबत्तियाँ लगाई जाएंगी।

संत पेत्रुस के सिंहासन का पर्व संत पेत्रुस महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग के साथ मनाया गया, जिसका अनुष्ठान कार्डिनल मौरो गम्बेत्ती ओ.एफ.एम ने किया।

चालीसा काल में गैतानो प्रेभियाती द्वारा "प्रभु के दुःखभोग" का प्रदर्शन

चालीसा काल के दौरान वाटिकन संग्रहालय में स्थापित इताली कलाकार गैतानो प्रेभियाती के "प्रभु के दुःखभोग" (पेशन ऑफ ख्राइस्ट) का प्रदर्शन 21 फरवरी से संत पेत्रुस महागिरजाघर में किया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जब चालीसा काल में पास्का पर्व की तैयारी की जा रही है, चित्र का मंचन, जिसे इसकी विचारोत्तेजक शक्ति, आयाम और रंगों के लिए चुना गया है, एक "भक्ति" प्रदर्शनी होगी जिसका उद्देश्य विश्वासियों को क्रूस के रास्ते के रहस्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

शुक्रवार को पहला क्रूस रास्ता कार्डिनल मौरो गम्बेत्ती के द्वारा ख्रीस्तयाग के पूर्व शाम 4.00 बजे किया जाएगा।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 February 2023, 10:09