खोज

संत पापा फ्राँसिस बुधवारीय आम दर्शन समारोह में युक्रेनियों  से मिलते हुए संत पापा फ्राँसिस बुधवारीय आम दर्शन समारोह में युक्रेनियों से मिलते हुए  (ANSA)

संत पापा ने नाइजीरियाई पुरोहित और पीड़ित यूक्रेन के लिए प्रार्थना का आह्वान किया

अपने आम दर्शन समारोह के दौरान, संत पापा फ्राँसिस ने सभी से पिछले रविवार को मारे गए एक नाइजीरियाई पुरोहित के लिए प्रार्थना करने और यूक्रेन के पीड़ित लोगों को याद करने के लिए कहा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 18 जनवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : बुधवारीय आम दर्शन समारोह में संत पापा फाँसिस ने सभी से अपनी प्रार्थनाओं में उन कई ख्रीस्तियों को याद करने के लिए कहा जो हिंसा का शिकार हुए हैं। संत पापा ने विशेष रूप से उत्तरी नाइजीरिया में मिन्ना धर्मप्रांत के फादर इसहाक अची के बारे में बात की, जिनकी पिछले रविवार को उनके ही पल्ली निवास में हत्या कर दी गई थी।

पैकोरो क्षेत्र के काफिन-कोरो स्थित संत पेत्रुस और पौलुस पल्ली के निवास घर पर डाकुओं ने फादर अची और सहायक पल्ली पुरोहित, फादर कोलिन्स ओमेह को निशाना बनाया। लुटेरे घर में प्रवेश करने में असफल रहे तो घर को आग लगा दिया और फादर अची जिंदा को जला दिया, जब फादर कोलिन्स ने भागने की कोशिश की तो उन्होंने गोली मारकर उसे घायल कर दिया।

यूक्रेन के लिए सांत्वना और शांति

संत पापा ने तब अपने विचारों को "पीड़ित यूक्रेन" की ओर मोड़ा और सभी को अपनी प्रार्थनाओं में यूक्रेनियों को याद करने का आह्वान किया, जिन्हें "हमारी निकटता, सांत्वना और सबसे ऊपर शांति" की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने पिछले शनिवार को हुए नवीनतम मिसाइल हमले को भी याद किया जिसमें बच्चों सहित कई नागरिक मारे गए और घायल हुए।

संत पापा ने कहा कि इस दुखद घटना की छवियां और साक्ष्य हमारे विवेक के लिए एक शक्तिशाली अपील है। कोई भी उदासीन नहीं रह सकता है!

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि शनिवार को यूक्रेनी शहर निप्रो में एक अपार्टमेंट इमारत पर रूसी मिसाइल हमले में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 75 घायल हो गए। दर्जनों लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए बचाव राहत कार्य जारी है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 January 2023, 15:43