खोज

पवित्र मिस्सा में बाइबिल हाथ में लिए हुए पवित्र मिस्सा में बाइबिल हाथ में लिए हुए  (Vatican Media)

संत पापा: आइए, हम फिर से खोज करें कि ईश्वर हमसे बात करते हैं

ईश वचन रविवार को देवदूत प्रार्थना के दौरान, संत पापा फ्राँसिस ने विश्वासियों से आग्रह किया कि वे इस बात से विस्मय हों कि कैसे ईश्वर सीधे अपने वचन के माध्यम से हमसे बात करते हैं और हमें प्रबुद्ध करते हैं। ख्रीस्तीय एकता के लिए प्रार्थना का यह सप्ताह, ख्रीस्तीय एकता के लिए प्रार्थना करता है,विशेष रूप यूक्रेन के लिए जहाँ युद्ध जारी है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 23 जनवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : "आइए, हम विस्मय के साथ इस तथ्य को फिर से खोज लें कि ईश्वर हमसे बात करते हैं, विशेष रूप से पवित्र शास्त्रों के माध्यम से।" संत पापा फ्राँसिस ने अपने रविवार देवदूत प्रार्थना के बाद यह शक्तिशाली अनुस्मारक दिया।

संत पेत्रुस प्रांगण में एकत्रित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए संत पापा ने कहा कि सामान्य समय का यह तीसरा रविवार विशेष रूप से ईश्वर के वचन को समर्पित है।

2019 में संत पापा फ्राँसिस द्वारा पवित्र शास्त्र के अध्ययन को बढ़ावा देने और पवित्र शास्त्र के अपने ज्ञान को गहरा करने के लिए सभी विश्वासियों की जिम्मेदारी को नया जीवन देने के तरीके के रूप में स्थापित, आज का दिन ईश्वर के वचन का रविवार है।

इस वर्ष ईश वचन रविवार का विषय संत योहन के पहले पत्र से लिया गया है, "हम आपको वह बताते हैं जो हमने देखा है।" (1 योहन 1: 3)

ईश्वर का वचन हमें प्रबुद्ध करता है

संत पापा ने विश्वासियों से ईश्वर के वचन के माध्यम से उनके करीब आने की अपील की और सभी को पढ़ने, अध्ययन करने, मनन करने और प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित किया।"हर दिन हम बाइबल से एक अंश पढ़ें, विशेष रूप से सुसमाचार: वहाँ येसु हमसे बात करते हैं, हमें प्रबुद्ध करते हैं, हमारा मार्गदर्शन करते हैं।"

संत पापा ने याद किया कि उन्होंने कई अवसरों पर एक छोटा सा सुसमाचार, या एक पॉकेट सुसमाचार को अपने बैग में हमेशा अपने साथ ले जाने के लिए कहा था और दिन में कुछ समय निकाल कर सुसमाचार के कुछ पदों को पढ़ें। उन्होंने कहा कि येसु हमारे साथ हैं।

ख्रीस्तियों की एकता के लिए प्रार्थना

संत पापा ने यह भी याद किया कि यह सप्ताह ख्रीस्तीय एकता के लिए प्रार्थना सप्ताह है।

"इन दिनों में, जैसा कि हम विशेष रूप से सभी ख्रीस्तियों की पूर्ण एकता के लिए प्रार्थना करते हैं, हम पीड़ित यूक्रेन के लिए शांति का आह्वान करना न भूलें: प्रभु उन लोगों को आराम दें जो इतने पीड़ित हैं!"

ख्रीस्तीय एकता के लिए प्रार्थना के इस सप्ताह (18 - 25 जनवरी) का विश्वव्यापी विषय है, "भलाई करो; न्याय की खोज करो।"

सप्ताह एक सार्वभौमिक पहल का प्रतीक है जिसमें दुनिया भर के ख्रीस्तीय कलीसियाओं की एकता के लिए प्रार्थना में आध्यात्मिक रूप से एकत्रित होते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 January 2023, 16:32