खोज

यूक्रेन में क्रिसमस मनाते विश्वासी यूक्रेन में क्रिसमस मनाते विश्वासी  (Kuba Stezycki)

पोप ने रूस व यूक्रेन की माताओं के लिए प्रार्थना की

रविवार को देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने यूक्रेन एवं रूस की उन माताओं की याद की जिन्होंने अपने बच्चों को युद्ध के कारण खो दिया है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे उन लोगों के लिए प्रार्थना करें जो पीड़ित हैं तथा युद्ध का अंत हो जाए।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटकिन सिटी

संत पापा ने यूक्रेन के उन सभी भाई- बहनों के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया जहाँ युद्ध अब भी जारी है, जहाँ लोग बिना बिजली और हीटर के रह रहे हैं। युद्ध के बीच इस क्रिसमस को मनाया जा रहा है। पोप ने कहा कि हमें उन्हें नहीं भूलना चाहिए। 

यूक्रेन और रूस की माताओं के लिए प्रार्थना

इस काल में माता मरियम और उनके बेटे येसु का विशेष रूप से स्मरण किया जाता है, जिनकी देखभाल एवं सेवा माता मरियम ने किया। इसकी याद करते हुए संत पापा ने यूक्रेन एवं रूस की माताओं का याद की जिन्होंने अपने बेटों को युद्द में खो दिया है। उन्होंने कहा कि हम उनकी मदद नहीं कर सकते जिन्होंने अपने बेटों को युद्ध में खो दिया है। उन्होंने सभी माताओं के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया तथा याद किया कि किस तरह इस युद्ध उनके लिए एक तबाही लायी जिसके लिए हमें प्रार्थना करना चाहिए ताकि यह समाप्त हो जाए और लोगों के दुःखों का अंत हो।   

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 January 2023, 15:28