खोज

हॉनड्यूराज़  के कार्डिनल ऑस्कर मारादिगा हॉनड्यूराज़ के कार्डिनल ऑस्कर मारादिगा 

मारादियागा के स्थान पर पल्ली पुरोहित की नियुक्ति

सन्त पापा फ्राँसिस ने हॉनड्यूराज़ में तेगुचिगाल्पा के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल ऑस्कर मारादियागा का त्यागपत्र स्वीकार कर उनके स्थान पर पल्ली पुरोहित फादर होसे विन्सेन्ट नाखेर ताताये को कार्डिनल का उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफरय वाटिकन सिटी

हॉनड्यूराज़, शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (रेई, वाटिकन रेडियो): सन्त पापा फ्राँसिस ने हॉनड्यूराज़ में तेगुचिगाल्पा के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल ऑस्कर मारादियागा का त्यागपत्र स्वीकार कर उनके स्थान पर पल्ली पुरोहित फादर होसे विन्सेन्ट नाखेर ताताये को कार्डिनल का उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया है।  

विगत 29 दिसम्बर को कार्डिनल ऑस्कर मारादिगा ने अस्सी वर्ष की उम्र पूरी कर ली थी। 2013 से कार्डिनल मारादिगा कार्डिनलमण्डल के समन्वयकर्त्ता और परामर्शदाता पद पर रहे थे।

फादर विन्सेन्ट नाखेर हॉनड्यूराज़ स्थित साम पेद्रो सूला शहर में पल्ली पुरोहित तथा सन्त विन्सेन्ट को समर्पित धर्मसमाज के प्रान्तीय अध्यक्ष पद पर कार्य करते रहे थे।

फादर होसे विन्सेन्ट नाखेर ताताये का जन्म 10 अप्रैल 1964 को स्पेन के वालेन्सिया शहर में हुआ था। सन् 1991 में अपने पुरोहिताभिषेक तक आपने आलीकान्ते, बारसेलोना तथा कातालुना में दर्शन-शास्त्र, ईश-शास्त्र एवं धर्मतत्वविज्ञान का अध्ययन किया था।

2000 से 2016 तक फादर होसे विन्सेन्ट नाखेर ताताये हॉनड्यूराज़ के विभिन्न शहरों में पल्ली पुरोहित रूप में सेवारत थे तथा 2016 से अब तक साम पेद्रो सूला शहर में पल्ली पुरोहित, धर्मप्रान्त के प्रतिधर्माध्यक्ष तथा सन्त विन्सेन्ट को समर्पित धर्मसमाज के प्रान्तीय अध्यक्ष पद पर कार्य करते रहे थे।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 January 2023, 11:59