खोज

Ratzinger: centinaia fedeli in coda per entrare in basilica Ratzinger: centinaia fedeli in coda per entrare in basilica  (ANSA)

सेवानिवृत संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें के लिए ईश्वर की माता की मध्यस्थता का आह्वान करें, संत पापा

माता मरियम ईश्वर की माता के महोत्सव एवं विश्व शांति दिवस के अवसर पर और दिवंगत संत पापा बेनेडिक्ट के लिए प्रार्थना करते हुए संत पापा ने 6 ट्वीट किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 2 जनवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 1 जनवरी को माता मरियम ईश्वर की माता एवं विश्व शांति दिवस के अवसर पर वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर में पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान किया उसके बाद प्रांगण में विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया। नये साल की शुरूआत को ईश्वर की माता मरियम को समर्पित किया है, उनकी मध्यस्थता द्वारा सेवानिवृत संत पापा बेनेडिक्ट 16वें के लिए प्रार्थना की, जो 31 दिसंबर सुबह इस दुनिया से विदा हो गये। इन घटनाओं को मद्देनजर संत पापा ने 6 ट्वीट लिखा।

1 जनवरी का ट्वीट

1ला ट्वीट : “सद्भावना के सभी पुरुषों और महिलाओं के प्रति, मैं अपनी इच्छा व्यक्त करता हूँ, शांति के कारीगरों के रूप में, आप इस वर्ष को एक अच्छा वर्ष बनाने के लिए दिन-प्रतिदिन काम करें! येसु की माता और शांति की रानी कुंवारी मरियम हमारे लिए और पूरे विश्व के लिए मध्यस्थता करें”।

2 रा ट्वीट : “यहां तक ​​कि जब हम अन्याय और पीड़ा के अंधेरे और कठिन भंवर में डूबा हुआ महसूस करते हैं, तब भी हम अपने दिल को आशा के लिए खुला रखने के लिए बुलाये जाते हैं, ईश्वर पर भरोसा करते हुए जो कोमलता के साथ हमारा साथ देते हैं, हमें सम्हालते हैं और हमारे रास्ते में हमारा मार्गदर्शन करते हैं।” #शांति

3रा ट्वीट : “माता मरियम का दिव्य मातृत्व हमारी स्वतंत्रता के लिए ईश्वर के अत्यंत सम्मान को प्रकट करता है। ईश्वर अपनी शक्ति को प्रकट करने के लिए एक हजार तरीकों से दुनिया में आ सकते थे,परंतु मरियम के गर्भ में पूर्ण स्वतंत्रता में शरीर धारण करना चाहते थे।”

4 था टवीट : “आइए, हम माता मरिया से विशेष रूप से उनके बच्चों के लिए प्रार्थना करें जो पीड़ित हैं और अब उनमें प्रार्थना करने की शक्ति नहीं रह गई है और दुनिया भर में हमारे कई भाइयों और बहनों के लिए जो युद्ध के शिकार हैं और जो  इन छुट्टियों को हिंसा और उदासीनता में डूबे हुए बिता रहे हैं।”

5वां ट्वीट : “विश्व शांति दिवस मनाते हुए, आइए, हम ईश्वर की माता मरियम से याचना करें, कि वे संकोच और उदासीनता से प्रदूषित इस युग में,  हमें करुणामय होने और देखभाल करने में सक्षम बना सकें।”

6वां ट्वीट : “इस समय, हम सेवानिवृत संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें के लिए ईश्वर की माता की मध्यस्थता का आह्वान करते हैं। सुसमाचार और कलीसिया के इस विश्वासयोग्य सेवक के उपहार के लिए हम सब मिलकर, एक मन और एक आत्मा के साथ, ईश्वर को धन्यवाद दें।”

2 जनवरी का ट्वीट

काथलिक कलीसिया की पंचाग धर्मविधि अनुसार हम सभी ख्रीस्त के जन्म महोत्सव काल में हैं और मानवता के प्रति ईश्वर के महान कार्यों का स्तुतिगान करती है। संत पापा ने ट्वीट कर हमारे प्रति ईश्वर के प्यार पर चिंतन करने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश : “ईश्वर हमें प्रेम वचन से नहीं बल्कि कर्म से करते है, "ऊपर" से या दूर से नहीं, बल्कि "करीब से", हमारे शरीर के भीतर से प्रेम करते हैं, क्योंकि शब्द ने मरियम में देह धारण किया, क्योंकि मसीह के हृदय में दिल धड़कता रहता है और हम प्रत्येक के लिए धड़कता है!”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 January 2023, 16:05