खोज

 संत पापा फ्राँसिस की यात्रा के लिए कांगो की राजधानी तैयार संत पापा फ्राँसिस की यात्रा के लिए कांगो की राजधानी तैयार 

संत पापा ने दक्षिण सूडान और डीआरसी में 'शांति की तीर्थयात्रा' के लिए प्रार्थना का आग्रह किया

संत पापा फ्राँसिस ने सभी ख्रीस्तियों को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और दक्षिण सूडान की अपनी आगामी प्रेरितिक यात्रा के लिए प्रार्थना करने के लिए आमंत्रित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 30 जनवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस मंगलवार को "शांति के तीर्थयात्री" के रूप में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और दक्षिण सूडान के लिए रवाना होंगे।

विदेश में अपनी 40वीं प्रेरितिक यात्रा से पहले संत पापा ने रविवार को देवदूत प्रार्थना के दौरान दो अफ्रीकी देशों के लोगों के लिए एक संदेश पढ़ा। उन्होंने दोनों देशों के नागर अधिकारियों और धर्माध्यक्षों को उनके निमंत्रण और उनकी यात्रा के लिए की गई तैयारियों के लिए धन्यवाद दिया।

'मेरे दिल के करीब'

संत पापा ने उन प्यारे लोगों को भी हार्दिक बधाई दी जो उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

संत पापा फ्राँसिस ने कहा कि लंबे संघर्षों के कारण इन देशों का बहुत नुकसान हुआ है। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य "सशस्त्र संघर्ष और शोषण से ग्रस्त है," विशेष रूप से देश के पूर्व में।

उन्होंने कहा कि दक्षिण सूडान, "वर्षों के युद्ध से तबाह" हो गया है और "लगातार हिंसा का अंत चाहता है जो कई लोगों को विस्थापित होने और बड़ी कठिन परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है।"

शांति की एकता वर्धक तीर्थयात्रा

अपने संदेश में, संत पापा ने याद किया कि वे अंग्लिकन महाधर्माध्यक्ष जस्टिन वेल्बी और रेव डॉ इवान ग्रीनशील्ड्स के साथ दक्षिण सूडान आएंगे।

"दक्षिण सूडान में, मैं कैंटरबरी के महाधर्माध्यक्ष और स्कॉटलैंड के कलीसिया की महासभा के मॉडरेटर के साथ पहुंचूंगा।, भाइयों के रूप में, हम एक साथ शांति की ख्रीस्तीय एकता वर्धक तीर्थयात्रा करेंगे।"

संत पापा फ्राँसिस ने अपने संदेश को सभी से प्रार्थनाओं के साथ उनकी प्रेरितिक यात्रा में साथ देने की अपील के साथ समाप्त किया।

यात्रा का संक्षिप्त विवरण

संत पापा की इस प्रेरितिक यात्रा का पहला चरण 31 जनवरी से 3 फरवरी तक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में होगा। वे कांगो की राजधानी किंशासा में रहेंगे, वहाँ वे नागर अधिकारियों, पूर्व में संघर्ष के शिकार लोगों और स्थानीय  कलीसिया के धर्माधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

फिर, शुक्रवार को, वे दक्षिण सूडान की यात्रा करेंगे और वहां वे 5 फरवरी तक रहेंगे। संत पापा फ्राँसिस राजधानी जुबा में रुकेंगे और कई आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) सहित विभिन्न कलीसिया और नागर समूहों के साथ बैठकें करेंगे। वे रविवार को दक्षिण सूडान के विश्वासियों के साथ पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करने के बाद रोम लौट आएंगे।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 January 2023, 16:43