खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

जनवरी और फरवरी में पोप के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची

वाटिकन ने संत पापा फ्राँसिस के जनवरी और फरवरी में धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, १२ जनवरी 23 (रेई) – परमधर्मपीठ के धर्मविधि समाराहों के मास्टर मोनसिन्योर डिएगो रावेल्ली ने १२ जनवरी को, संत पापा फ्राँसिस के अगले दो माह के कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की। इसके अनुसार संत पापा फ्राँसिस जनवरी और फरवरी में निम्नलिखित धर्मविधि समारोहों का अनुष्ठान करेंगे।

२२ जनवरी – रविवार, सामान्य काल, संत पेत्रुस महागिरजाघर में सुबह 9.30 बजे ईश वचन रविवार के उपलक्ष्य में ख्रीस्तयाग।  

25 जनवरी – संत पौलुस के मन परिवर्तन का महापर्व, रोम स्थित संत पौलुस महागिरजाघर में शाम 5.30 बजे, संध्या वंदना एवं ख्रीस्तीय एकता हेतु प्रार्थना।  

31 जनवरी – 5 फरवरी – कोंगो एवं दक्षिणी सूडान में प्रेरितिक यात्रा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 January 2023, 16:53