खोज

2020.12.06एक बच्चे के रूप में शिवतोस्लाव शेवचुक अपने पिता  श्री यूरी शेवचुक के साथ, जिसकी मृत्यु 5 दिसंबर, 2022 को हुई 2020.12.06एक बच्चे के रूप में शिवतोस्लाव शेवचुक अपने पिता श्री यूरी शेवचुक के साथ, जिसकी मृत्यु 5 दिसंबर, 2022 को हुई 

महाधर्माध्यक्ष शेवचुक के पिता के निधन पर संत पापा की संवेदना

संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के प्रमुख, प्रधान महाधर्माध्यक्ष स्वितोस्लाव शेवचुक के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, जिनके पिता का हाल ही में निधन हो गया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार 13 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के प्रमुख, प्रधान महाधर्माध्यक्ष स्वितोस्लाव शेवचुक के पिता यूरी शेवचुक की मृत्यु का दुःखद समाचार पाकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री शेवचुक का 5 दिसंबर को 79 वर्ष की आयु में एक गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया।

संत पापा ने कीव-हेलिक के प्रधान महाधर्माध्यक्ष को संबोधित करते हुए एक संदेश में लिखा, "मानव पीड़ा के इस क्षण में, मैं आपके प्रति अपना सामीप्य और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मेरा दिल आपके साथ है और प्रिय श्री यूरी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों के साथ है।"

संत पापा ने उनके प्यारे पिता की आत्मा को ईश्वर की दया में सौंपते हुए, प्रार्थना की कि पिता ईश्वर उन्हें शाश्वत शांति प्रदान करें।

ग्रीक-काथलिक भूमिगत कलीसिया के एक कार्यकर्ता

श्री शेवचुक का जन्म इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र के ब्रोशनिव-ओसाडा में हुआ था, जहां उन्होंने राष्ट्रीय रेल सेवा के लिए काम किया था और यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया की भूमिगत गतिविधियों में भाग लिया था, जिसे स्टालिन द्वारा सोवियत संघ से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

प्रधान महाधर्माध्यक्ष शेवचुक ने बताया है कि इस संदर्भ में उन्होंने फ्रैंकविस्क क्षेत्र में भूमिगत धर्मशास्त्रीय सेमिनरी के रेक्टर फादर मायखाइलो कोसिल से मुलाकात की, जिन्होंने उनके पुरोहितीय बुलाहट में एक प्रमुख भूमिका निभाई।

पिछले सप्ताह कीव में पोलिश और यूक्रेनी दूतावासों के साथ परमधर्मपीठ की ओर से यूक्रेन जाने वाले पत्रकारों के एक समूह से बात करते हुए, उन्होंने अपने पिता को एक अच्छे व्यक्ति के रूप में याद किया और दुख के साथ बताया कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने में असमर्थ थे, यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण अमेरिका में उनकी बीमारी का इलाज चल रहा था।

महाधर्माध्यक्ष शेवचुक पहले ही अपनी मां वेरा को खो चुके हैं, जिनकी बीमारी के कारण अप्रैल 2021 में मृत्यु हो गई थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 दिसंबर 2022, 16:10