खोज

ग्वाडालूपे की माता मरियम के पर्व दिवस पर मिस्सा के बाद संत पेत्रुस महागिरजाघऱ में संत पापा ग्वाडालूपे की माता मरियम के पर्व दिवस पर मिस्सा के बाद संत पेत्रुस महागिरजाघऱ में संत पापा 

ग्वाडालूपे की माता मरियम के पर्व दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

संत पापा फ्राँसिस ग्वाडालूपे की माता मरियम के पर्व दिवस पर ट्वीट कर सभी विश्वासियों को माता मरियम की मध्यस्ता से इस कठिन समय में ईश्वर में अपने विश्वास को मजबूत बनाये रखने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार 13 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : काथलिक कलीसिया आगमन काल में है और इस पवित्र समय में ग्वाडालूपे की माता मरियम का पर्व मनाती है। 1531 में मेक्सिको में ग्वाडालूपे की माता मरिया, ऐतिहासिक उथल-पुथल के समय ईश्वर की सांत्वना देने प्रकट हुई थी। संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों से इस कठिन समय में माता मरियम की मध्यस्ता द्वारा ईश्वर में विश्वास और जरुरतमंद भाई-बहनों की मदद हेतु आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

12 दिसंबर का ट्वीट

1ला ट्वीट : “हमारे वर्तमान इतिहास के कई दर्दनाक चौराहे पर, ईश्वर हमें अपने पुत्र की माता को भेजना जारी रखते हैं। ग्वाडालूपे की माता मरियम हमें "सच्चे ईश्वर जिनके लिए हम जीते हैं" में विश्वास करने के लिए आमंत्रित करती हैं, खुशी और आत्मविश्वास के साथ हमें निर्देश देती हैं कि हम प्रभु के हैं।”

2रा ट्वीट : “यह मानवता के लिए एक कठिन समय है, लेकिन यह मुक्ति का एक अनुकूल समय भी है, जिसमें ईश्वर, कुँवारी मरियम के माध्यम से, हमें अपना पुत्र देना जारी रखते हैं, जो हमें स्वार्थ, उदासीनता और शत्रुता को दूर करने और भाईचारे एवं एक दूसरे के साथ शामिल होने के लिए बुलाते है।”

13 दिसंबर का ट्वीट

संत पापा ने बालक येसु के आगमन की बाहरी तैयारी करते हुए आध्यात्मिक रुप से प्रभु के निकट आने और उसे जानने हेतु प्रेरित किया।  

ट्वीट संदेश : “बालक येसु के लिए चरनी तैयार करते हुए, हम एक बार फिर सीखते हैं कि हमारा प्रभु कौन है। वह दीन, विनम्र, दया और प्रेम का ईश्वर है, जो हमेशा हमारी स्वतंत्रता और हमारे विकल्पों का सम्मान करते हुए हमारे बीच आता है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 December 2022, 15:47