खोज

संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में  देवदूत प्रार्थना के लिए एकत्रित विश्वासी समुदाय संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में देवदूत प्रार्थना के लिए एकत्रित विश्वासी समुदाय 

संत पापाः ईश्वर की सहायता और हमारी सद्भावना से शांति संभव है

कँवारी मरिया के निष्कलंक गर्भाधान महापर्व दिवस पर, संत पापा फ्राँसिस ने सभी से माता मरियम से प्रार्थना करने को कहा कि वे हमें ईश्वर की शांति की योजना के अनुरुप खुद को बदलने में मदद करे, विशेष रूप से पीड़ित यूक्रेन के लिए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, गुरुवार 08 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने माता मरिया के निष्कलंक गर्भाधान के महापर्व पर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में उपस्थित विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के बाद कहा, "ईश्वर की मदद से शांति और निरस्त्रीकरण संभव है।" उन्होंने कहा कि वे दोपहर को सांता मारिया मेजर महागिरजाघर में "सालुस पोपोली रोमानी की आइकन के सामने प्रार्थना करने के लिए जाएंगे और उसके बाद परंपरानुसार ‘पियाज़ा दी स्पानिया’ में मरिया के निष्कलंक गर्भाधान की प्रतिमा के चरणों में प्रार्थना अर्पित करेंगे।"

संत पापा ने कहा,"मैं आपसे आध्यात्मिक रूप से मेरे साथ जुड़ने के लिए कहता हूँ जो हमारी माता के प्रति हमारी भक्ति को व्यक्त करता है, उनकी मध्यस्थता से हम पूरे विश्व में शांति के लिए प्रार्थना करें, विशेष रूप से शहीद यूक्रेन के लिए, जो इतना पीड़ित है।"

संत पापा ने कहा कि वे देवदूत द्वारा कुँवारी मरिया से कहे गए शब्दों के बारे में चिंतन करते हैं: "ईश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।"

ईश्वर की सहायता से शांति और निरस्त्रीकरण संभव है।

ईश्वर की सहायता से शांति संभव है। निरस्त्रीकरण संभव है। लेकिन ईश्वर चाहते हैं कि हम अपनी सद्भावना के साथ सहयोग करें।

माता मरिया हमें ईश्वर की इच्छा पूरी करने में हमारी मदद करें।

 

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 December 2022, 16:22