खोज

संत पापा फ्राँसिस : स्वयंसेवक कलीसिया की शक्ति हैं

संत पापा फ्राँसिस स्वयंसेवकों को कलीसिया में दी गई उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देते हैं और उनसे आग्रह करते हैं कि वे इसे ईश्वर की कृपा के रूप में स्वीकार करें।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार 06 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर आने वाले विश्व युवा दिवस के लिए स्वयंसेवकों को एक संदेश भेजा, जिसे प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को मनाया जाता है।

एक छोटे से वीडियो में, संत पापा फ्राँसिस ने स्पानिश में कहा कि जब भी वे गिरजाघरों का दौरा करते हैं तो "स्वयंसेवकों की ताकत" से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। वहाँ धर्माध्यक्ष, परोहित, धर्मबहनें, लोकधर्मी और बाकी सभी लोग हैं। लेकिन स्वेच्छा से काम करना दूसरी बात है, स्वयंसेवकों में एक चीज को आगे ले जाने की दृढ़ता है। उदाहरण के लिए, बीमारों के पास स्वेच्छा से, वे पुरुष और महिलाएं पूरे दिन रहते हैं, अपने खाली समय में वे बीमारों के साथ रहते और उनकी मदद करते हैं।

स्वयंसेवा, ईश्वर की कृपा है

स्वयंसेवा, ईश्वर की कृपा है। संत पापा ने पुष्टि की और स्वयंसेवकों से आग्रह किया "कृपया इसे शक्ति के साथ स्वीकार करें और अपने आप को दृढ़ता से प्रतिबद्ध करें।

संत पापा ने आगे कहा कि स्वयंसेवक कलीसिया की ताकत हैं, आप कलीसिया के मिशन का एक आयाम हैं, क्योंकि आप स्वेच्छा से अपनी सेवा द्वारा कलीसिया के कई कार्यों को बनाए रखते हैं। डरें नहीं। उस उदारता के लिए धन्यवाद, जो हर स्वयंसेवक के पास है और हर के पास है।

अपने संदेश को समाप्त करते हुए, संत पापा ने स्वयंसेवकों को उनकी उदारता के लिए आभार व्यक्त किया - वह उदारता जो प्रत्येक स्वयंसेवक, स्वयंसेविका के पास होती है।

अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 2022

अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 2022 की थीम है, "स्वयंसेवक के माध्यम से एकजुटता।" यह स्वयंसेवी प्रयासों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक मानवता की क्षमता पर प्रकाश डालता है।

संत पापा का संदेश ऐसे समय आया है जब दुनिया भर के युवा लोगों को इकट्ठा करने वाले कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो रही है, जो पुर्तगाल के लिस्बन में 1 से 6 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाली है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 December 2022, 15:21