खोज

फादर एंजेल गरचा रोड्रिगेज के साथ संत पापा फ्रांँसिस फादर एंजेल गरचा रोड्रिगेज के साथ संत पापा फ्रांँसिस 

"शांति के संदेशवाहक" परिवार के स्वयंसेवकों को संत पापा का संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार को अपने एक वीडियो संदेश में मेसाजेरो देल्ला पक्श (शांति के संदेशवाहक) परिवार के स्वयंसेवकों को बधाई दी।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटकिन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (रेई) : मेसाजेरो देल्ला पक्श एक संघ है जिसकी स्थापना 1962 में फादर एंजेल गरचा रोड्रिगेज और अंजेल सिलवा संकेज ने की है। संघ का मुख्य उद्देश्य है समाज के वंचित लोगों के मानवीय और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तर पर। संघ विश्व के 75 देशों में उपस्थित है (अमरीका, यूरोप, अफ्रिका एवं एशिया)

संत पापा ने वीडियो संदेश में संघ के सदस्यों को संबोधित कर कहा, “शांति के संदेशवाहक परिवार के सभी भाइयो एवं बहनो, आप एक शुभ संदेश देते हैं, न केवल शब्दों से बल्कि अपने पूरे अस्तित्व : अपने हृदय और अपने हाथों से एवं प्रेम का माहौल उत्पन्न करते हैं, समस्याओं का हर करते एवं अपने हृदय और हाथों से उसे एक साथ व्यक्त करना जानते हैं। मैं आप सभी को बधाई देता हूँ। आप आगे बढ़ें। सच्ची चीजों को कहें बल्कि सच्ची चीजों को हृदय से करें।“

संत पापा ने कहा, “आप शांति के संदेशवाहक हैं। शांति एक समस्या नहीं है, शांति एक जीवन की स्थिति है...सरल शब्दों में, जहाँ तनाव का अंत होता है वहीं शांति होती है। संघर्ष को समाप्त करने में मदद करें ताकि शांति आ सके। दुनिया की शांति इस समय बहुत उदास स्थिति में है जो छोटा भी है, छोटे शहरों की शांति, छोटे परिवारों की शांति जो हरेक व्यक्ति की शांति है। शांति का संदेशवाहक अब भी आवाज दे रहा है क्योंकि आज इसी की आवश्यकता है।“  

संत पापा ने संदेश के अंत में सभी सदस्यों पर ईश्वर की आशीष की कामना की तथा उन्हें माता मरियम के संरक्षण में सिपुर्द किया।  

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 December 2022, 15:52