खोज

यूक्रेन के कीव शहर में क्रिसमस के दौरान मोमबत्ती जलाती महिलाएँ यूक्रेन के कीव शहर में क्रिसमस के दौरान मोमबत्ती जलाती महिलाएँ 

पोप फ्राँसिस ने विश्व के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में शांति की कामना की

संत स्तेफन के पर्व दिवस पर सोमवार को संत पापा फ्राँसिस ने दुनियाभर में शांति की कामना की, खासकर, उन पीड़ित लोगों की याद करते हुए जो यूक्रेन में जारी युद्ध से तबाह हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

सोमवार को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में उपस्थिति विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के उपरांत पोप ने दुनियाभर में शांति की कामना की। उन्होंने कहा, “मैं शांति के लिए अपनी शुभकामनाएँ दोहराता हूँ : परिवारों में शांति, पल्लियों एवं धर्मसमाजी समुदायों में शांति, आंदोलनों और संघों में शांति, युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों में शांति, प्यारे और शहीद यूक्रेन के लिए शांति।“

सभी संघर्षरत क्षेत्रों के लिए शांति

रविवार को शांति के राजकुमार येसु ख्रीस्त की जयन्ती के संदेश उर्बी एत ओरबी में संत पापा फ्राँसिस ने दुनियाभर में शांति की आवश्यकता को रेखांकित किया था, विशेषकर उन क्षेत्रों के लिए जहाँ विभिन्न रूपों में युद्ध जारी हैं। युद्धों से प्रभावित असंख्या लोगों की याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज सचमुच “शांति का अकाल है”। उनसे सबसे अधिक प्रभावित बच्चे हैं, जो भूखमरी से पीड़ित हैं और यूक्रेन एवं विश्व के विभिन्न हिस्सों में हो रहे संवेदनहीन युद्ध का दंश झेल रहे हैं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 December 2022, 15:36