खोज

2022.11.23 रोस्टॉक में 45वीं यूरोपीय बैठक तेज़े का लोगो 2022.11.23 रोस्टॉक में 45वीं यूरोपीय बैठक तेज़े का लोगो 

संत पापा : युद्ध के घोटालों के बीच, ईश्वर और मानवता पर भरोसा रखे

संत पापा फ्राँसिस ने जर्मन शहर रोस्टॉक में 45वीं यूरोपीय बैठक तेज़े के लिए एकत्रित युवाओं को एक संदेश भेजा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 28 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : तेज़े समुदाय की वार्षिक यूरोपीय बैठक में भाग लेने वालों से संत पापा फ्राँसिस कहते हैं, "निःसंदेह आप यूरोप में युद्ध के फिर से प्रकट होने से चिंतित और भयभीत हैं और आप प्रतिक्रिया करने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं कि, शांति और एक बड़ा मानव भाईचारा बनाने में मदद करने के लिए एक साथ क्या करना चाहिए।" संत पापा ने उन्हें उस बुराई के बारे में स्पष्ट होने के लिए आमंत्रित किया जो हमें घेरती है और साथ ही जो कभी-कभी हमारे दिलों में बसती है।

 संत पापा हार्दिक आह्वान करते हैं: "मानवता से निराश हुए बिना ईश्वर पर भरोसा रखें।"

 संत पापा की ओर से परमधर्मपीठीय राज्य सचिवालय के स्थानापन्न महाधर्माध्यक्ष एडगर पेना पार्रा द्वारा लिखा गया संदेश विश्वव्यापी मठवासी बंधुत्व के युवा लोगों की आशा को जीवित रखने हेतु एक प्रोत्साहन है, जो सदा प्रभु पर भरोसा करते हैं।

इस वर्ष की सभा का विषय "आंतरिक जीवन और एकता" है। इस पर संत पापा टिप्पणी करते हैं कि मानव एकजुटता का अभ्यास करके, प्रभु की उपस्थिति का गहराई से अनुभव किया जाता है और वे महसूस कर पायेंगे कि ईश्वर उनके माध्यम से दुनिया को "बदलने" का कार्य करते हैं।"

भय और चिंता का समय

संत पापा ने कहा कि इतिहास में ऐसा समय जब "कई युवा लोग चिंता और कभी-कभी डर के साथ जीते हैं," सुसमाचार हमें दिखाता है कि "येसु अपने शिष्यों को उस भय का विरोध करने के लिए तैयार करते हैं जो पंगु बना देता है, जो सभी पहल को अवरुद्ध करता है, जो अलग-थलग कर देता है।"

  "वह उन्हें एक आसान जीवन का नहीं, लेकिन अपनी शांति का वादा करते हैं।"

"इस आत्मा का स्वागत करते हुए, आप अपने अंदर "हाँ" को परिपक्व होने की अनुमति देते हुए, इसके सभी रूपों में अन्याय को "नहीं" कहने में सक्षम होंगे, जो आपको हमारे समय की चुनौतियों का एक साथ उत्तर खोजने के लिए प्रेरित करेगा।"

सिनॉडल प्रक्रिया

संत पापा फ्राँसिस तेज़े समुदाय के युवाओं को याद दिलाते हैं कि ईश्वर के लोगों को आत्मा की आवाज सुनने के लिए उन्होंने काथलिक कलीसिया को सिनॉडल प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कहा है, "ताकि येसु का सुसमाचार संसार में और अच्छी तरह से उस आनन्द और आशा के साथ सुनाया जाए, जिसे वह प्रत्येक जन के लिए लाते हैं।"

संदेश सभी को इस प्रक्रिया में भाग लेने और इस मतलब के लिए प्रार्थना करने हेतु निमंत्रण के साथ समाप्त होता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 December 2022, 15:47