खोज

स्विटजरलैंड का आल्प पर्वत स्विटजरलैंड का आल्प पर्वत 

संत पापा फ्राँसिस: “वीमेन मूव माउंटेन्स” ‘महिलाएं पहाड़ों को हिलाती हैं

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस को चिह्नित करते हुए, संत पापा फ्राँसिस ने सभी सद्भावना पुरुषों और महिलाओं को पहाड़ों की रक्षा और देखभाल के लिए आमंत्रित किया और इस वर्ष के विषय पर टिप्पणी की: "महिलाएं पहाड़ों को हिला सकती हैं" यानि 'महिलाएं असंभव को संभव बना सकती हैं!'

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 12 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : "आज अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस है," संत पापा फ्राँसिस ने रविवार को देवदूत प्रार्थना के बाद कहा, "यह दिन हमें ग्रह और मानवता के जीवन के लिए इस अद्भुत संसाधन को पहचानने के लिए आमंत्रित करता है।"

उन्होंने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय दिवस के लिए चुनी गई थीम "महिलाएं पर्वतों को हिलाती हैं," की सराहना की।

"यह सच है: महिलाएं पहाड़ों को हिला सकती हैं! और यह हमें पर्वतीय लोगों की परंपराओं के संरक्षण में, पर्यावरण की देखभाल में महिलाओं की भूमिका की याद दिलाता है। पहाड़ के लोगों से हम एक साथ चलने की ‘समुदायिक भावना’ सीखते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस

11 दिसंबर को वार्षिक रूप से मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का एक अवसर है और इसलिए सामाजिक न्याय, आजीविका और लचीलापन में सुधार करने में योगदान देता है।

इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस की थीम हैः “वीमेन मूव माउंटेन्स” "महिलाएं पर्वतों को हिलाती हैं।"

जैसा कि अंतर्राष्ट्रीय दिवस की वेबसाइट पर उल्लेख किया गया है कि महिलाएं पहाड़ों के पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

"वे अक्सर पर्वतीय संसाधनों के प्राथमिक प्रबंधक, जैव विविधता के संरक्षक, पारंपरिक ज्ञान के रखवाले, स्थानीय संस्कृति के संरक्षक और पारंपरिक चिकित्सा के विशेषज्ञ होते हैं।"

यह भी नोट करता है कि पर्वतीय कृषि और ग्रामीण विकास में निवेश की कमी के साथ-साथ बढ़ती जलवायु परिवर्तनशीलता ने अक्सर पुरुषों को वैकल्पिक आजीविका की तलाश में कहीं और पलायन करने के लिए प्रेरित किया है। इसलिए महिलाओं ने पूर्व में पुरुषों द्वारा किए जाने वाले कई कार्यों को अपने हाथ में ले लिया है, फिर भी निर्णय लेने की शक्ति की कमी और संसाधनों तक असमान पहुंच के कारण पर्वतीय महिलाएं अक्सर अदृश्य रहती हैं।

"अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 2022 लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का एक अवसर है और इसलिए सामाजिक न्याय, आजीविका और लचीलापन में सुधार करने में योगदान देता है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 दिसंबर 2022, 15:42