खोज

संत पापा फ्राँसिस बुधवारीय आम दर्शन समारोह में विश्वासियों से मिलते हुए संत पापा फ्राँसिस बुधवारीय आम दर्शन समारोह में विश्वासियों से मिलते हुए 

संत पापा : आइए, क्रिसमस पर कम खर्चकर, पीड़ित यूक्रेन को मदद करें

क्रिसमस छुट्टियों को संयम और विनम्रता के साथ जीने की संत पापा की अपील, युद्धरत देश की आबादी के लिए एक ठोस संकेत है जो बहुत पीड़ित है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 14 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अंत में क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए सभी विश्वासियों से "क्रिसमस, हाँ, लेकिन उनके दिलों में यूक्रेनियन के साथ" अनुभव करने के लिए कहा। एक क्रिसमस जो संयम और विनम्रता से चिह्नित है, छुट्टी की भावना और उपहारों की परंपरा को बनाए रखता है। संत पापा ने इस साल यूक्रेनी आबादी को अंधेरे में, ठंड में, भूख और चिकित्सा देखभाल की अनुपस्थिति से लड़ने के लिए ठोस मदद देने की अपील की।

यूक्रेनी बहुत पीड़ित हैं

संत पापा फ्राँसिस ने आगमन काल के सभी आमदर्शन समारोहों में और रविवारीय देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के उपरांत हमेशा इस समारोह को इसके गहन अर्थ, मसीह के जन्म को केंद्र में रखते हुए अनुभव करने, इसे अधिकता और अनावश्यक खपत के बीच नष्ट नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने इस वर्ष युद्ध से पीड़ित यूक्रेनियों के साथ भौतिक और आध्यात्मिक रुप से उनके साथ अपनी निकटता दिखाने का आग्रह किया।

हम शहीद यूक्रेनी लोगों के प्रति अपनी निकटता को नवीनीकृत करते हैं, हमारे इन भाइयों और बहनों के लिए उत्कट प्रार्थना में लगे रहें, जो बहुत अधिक पीड़ित हैं। “भाइयों और बहनों, मैं आपको बताता हूँ: यूक्रेन में इतना दुख है... राजधानी में, लोग दैनिक जीवन में लौटते हैं और पवित्र मिस्सा में वापस जाते हैं। ठंड की आपात स्थिति और बिजली और हीटिंग की कमी है।”

खर्च का स्तर कम करें

संत पापा ने कहा, "क्रिसमस का महोत्सव मनाना और साथ समय बिताना अच्छा है लेकिन आइए, क्रिसमस के खर्चों के स्तर को थोड़ा कम करें।"

आइए, एक विनम्र क्रिसमस मनाएं, विनम्र उपहारों के साथ, आइए हम जो कुछ बचाते हैं उसे यूक्रेनी लोगों के लिए भेजें, जो बहुत पीड़ा में है, वे भूखे रहते हैं, उन्हें ठंड लगती है और कई मर जाते हैं क्योंकि उनके पास कोई डॉक्टर और नर्स नहीं होते हैं।

 "परिवार से परिवार तक"

साझा करने की इसी भावना के साथ, संत पापा, पॉल षष्टम सभागार में पोलिश विश्वासियों का अभिवादन करते हुए, संत पापा कारितास की पहल को याद करते हैं: "परिवार से परिवार तक"। संत पापा ने उनके पहल के लिए धन्यवाद दिया जिसके द्वारा "पूरी दुनिया में सशस्त्र संघर्षों और मानवीय संकटों से प्रभावित लोगों को समर्थन दिया जाता है। इस साल सहायता यूक्रेनी परिवारों को भी जाएगी।"

इतालवी स्वयंसेवा की प्रशंसा

फिर इतालवी विश्वासियों के अभिवादन में, राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस के लिए रोम में एकत्रित युवा स्वयंसेवकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए, संत पापा ने उन्हें "सभी के साथ अच्छाई, कोमलता और कृतज्ञ प्रेम के गवाह बनने के लिए प्रोत्साहित किया, विशेष रूप से सबसे नाजुक लोगों के साथ और मैं एक बात कहना चाहता हूँ - मैंने इतालवी समाज और कलीसिया में तीन बहुत खूबसूरत चीजें पाई हैं, इनमें से एक है स्वयंसेवा। आपके पास एक मजबूत स्वैच्छिक सेवा है: स्वयंसेवा की इस आध्यात्मिकता के साथ आगे बढ़ें जो हमें एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, यह हमें एकजुट भी करती है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 December 2022, 15:06