खोज

पेरु के अयाचूचो में लियोनार्डो हैंको चाक्का का अंतिम संस्कार जो विद्रोह प्रदर्शन में मारा गया पेरु के अयाचूचो में लियोनार्डो हैंको चाक्का का अंतिम संस्कार जो विद्रोह प्रदर्शन में मारा गया 

गहराते संकट के बीच संत पापा ने पेरू के लिए प्रार्थना की

पेरू में राजनीतिक संकट गहरा गया है कम से कम 20 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है। संत पापा फ्राँसिस देश में शांति हेतु प्रार्थना करते हुए, हिंसा को रोकने के लिए शांति की अपील की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 19 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) :  पेरू में संकट अपने नेता के महाभियोग के बाद गहरा गया और चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। जारी विरोध प्रदर्शनों में 20 लोगों की मौत हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पेरू के नए राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे, जिन्होंने महाभियोग से राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो का स्थान लिया, शांति की अपील जारी रखी।

संत पापा ने की शांति की अपील

रविवार देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के उपरांत संत पापा फ्राँसिस ने लैटिन अमेरिकी राष्ट्र के लिए प्रार्थना की।

"हम शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। [पेरू में] हिंसा बंद हो और लोगों को प्रभावित करने वाले राजनीतिक और सामाजिक संकट को दूर करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाया जाए।

चल रही अनिश्चितता

राष्ट्रपति बोलुआर्ट व्यावहारिक रूप से जल्द से जल्द चुनावों का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने इसे विलम्ब करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की है। प्रदर्शनकारी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन वे इस बात पर जोर देते हुएकहती हैं  कि इससे कुछ हल नहीं होगा।

इस बीच, श्री कैस्टिलो सलाखों के पीछे हैं और विद्रोह के आरोपों का सामना करने से पहले काफी समय तक वहाँ रहे हैं, जो दोषी पाए जाने पर दस साल की सजा का प्रावधान करता है।

पेरू की राज्य परिषद, जिसमें राजनेता और कलीसिया के वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं, ने श्री कैस्टिसो से मुलाकात की और कहा कि वे प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे, प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत स्थापित करने की कोशिश करेंगे और आने वाले वर्ष में चुनाव कराने का वादा करेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 December 2022, 16:16