खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

पोप ने फादर सेबस्तियाओ मस्कारेनहस को बड़ौदा धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया

संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार को माननीय फादर सेबास्तियाओ मस्कारेनहास एस.एफ.एक्स को बड़ौदा का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। इसकी घोषणा संत पापा ने शनिवार ३१ दिसम्बर को की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

 

पोप ने फादर सेबस्तियाओ मस्कारेनहस को बड़ौदा धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया

वाटिकन सिटी, शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (रेई) – संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार को माननीय फादर  सेबास्तियाओ मस्कारेनहास एस.एफ.एक्स को बड़ौदा का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। इसकी घोषणा संत पापा ने शनिवार ३१ दिसम्बर को की। फादर  सेबास्तियाओ मस्कारेनहास एस.एफ.एक्स इस समय संत फ्राँसिस जेवियर के मिशनरी धर्मसमाज (पिलार) गोवा, के सुपीरियर जेनेरल के रूप में सेवारत हैं।

जीवनी

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष सेबास्तियाओ मस्कारेनहास एस.एफ.एक्स का जन्म 29 जुलाई 1959 को गोवा और दमाओ महाधर्मप्रांत के कामुरलिम सालसेत में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 6 मई 1984 को संत फ्राँसिस जेवियर के मिशनरी धर्मसमाज (सेसाईटी ऑफ पिलार) में हुआ था।

पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने निम्नलिखित क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दीं-

1984-1988 - वेलांकनी की माता मरियम पल्ली में सहायक पुरोहित एवं गुजरात के वापी स्थित माता या आशा स्कूल के प्रधानाध्यपक।

1988-1990- सालवासा स्थिति भक्ति की माता मरियम पल्ली के सहायक पुरोहित एवं ब्रा. अगनेल हाई स्कूल सालवासा के प्रिंसिपल।

1990-1992- नगर हवेली, शेल्टी के चैपलिन।

1992-1994- जर्मनी में लाईसेंसियेट की पढ़ाई।

1994-1996- नगर हवेली में  दुधनी में चैपलिन और संत फ्राँसिस स्कूल के प्रिंसिपल, पिलार गोवा में मिशन सेमिनरी के प्रोफेसर।

1996-2000 -जर्मनी में डॉक्ट्रेट की पढ़ाई।

2000-2009-गोवा के पिलार ईशशास्त्र कॉलेज में प्रोफेसर और रेक्टर।

2009-2012- मुम्बई में प्रोविंशल सुपीरियर।

2013-2017- दमन में मिशन सुपीरियर।

2017-2022- भारत में गोवा स्थित संत फ्राँसिस जेवियर के मिशनरी सोसाईटी (पिलार) के सुपीरियर जेनेरल।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 दिसंबर 2022, 17:24