खोज

इतालवी अग्निशामकों के एक समूह से मिलते हुए संत पापा इतालवी अग्निशामकों के एक समूह से मिलते हुए संत पापा 

संत पापा ने अग्निशामकों को अच्छे समारी के समान बनने के लिए प्रोत्साहित किया

इतालवी अग्निशामकों के एक समूह को संबोधित करते हुए, संत पापा फ्राँसिस ने कहा कि ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए उनका निःस्वार्थ समर्पण अच्छे सामरी के दृष्टांत को दर्शाता है जो येसु की आज्ञा को प्रेम करने की आज्ञा का प्रतीक है क्योंकि वह हमसे प्यार करता है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 10 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 10 दिसंबर को वाटिकन के संत पापा पॉल षष्टम सभागार में अग्निशामक अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की। संत पापा ने वाटिकन में उनका हार्दिक स्वागत करते हुए प्रीफेक्ट लौरा लेगा को उनके परिचय भाषण के लिए धन्यवाद दिया।

संत पापा ने उनके दैनिक सेवाओं और प्रमुख आपात स्थितियों में समुदाय की सेवा हेतु उनकी प्रशंसा की। संत पापा ने हाल ही में इस्किया द्वीप के एक क्षेत्र में आई बाढ़ का जिक्र किया, विभिन्न क्षेत्रों में सभी भूकंप पीड़ितों की मदद में उनके कार्य सराहनीय हैं। संत पापा ने पर्यावरण और ऐतिहासिक-कलात्मक विरासत को बनाये रखने में उनके सहयोग की भी प्रशंसा की।

भला समारी

संत पापा फ्राँसिस ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ख्रीस्तीय दृष्टिकोण से उनका काम अच्छे सामरी के दृष्टांत में परिलक्षित होता है, उन्होंने कहा, "अपनी घायल दुनिया के पुनर्निर्माण के लिए हमें जो बुनियादी निर्णय लेने की आवश्यकता है, उसे स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करता है।" संत पापा ने कहा कि उनका काम - अन्य संगठनों के साथ तालमेल करते हुए नागरिकों के जीवन की सुरक्षा और शांति की स्थिति की गारंटी देना है और साथ ही, नागरिकों को विपत्तियों और खतरों से बचाना है। “आपके समर्पण, मुस्तैदी, निस्वार्थता, निर्भीकता, त्याग करने की इच्छा जगजाहिर है और लोगों को इस पर गर्व करना वाजिब है। गंभीर खतरे की कुछ स्थितियों में, आप अपनी सुरक्षा को जोखिम में डालते हैं।”

एक मिशन

इसलिए संत पापा ने उनसे अपने व्यक्तिगत जीवन में इस नैतिक और नागरिक विरासत की रक्षा करने का आग्रह किया, यह देखते हुए कि उनका पेशा वास्तव में एक मिशन है: जरूरत के समय में लोगों की सेवा करना, उनकी गरिमा और समाज की सामान्य भलाई के लिए, जिसे उन्होंने ने कहा, "ऐसी समझदार, विश्वसनीय ताकतों की ज़रूरत है जो" पर्दे के पीछे "विशेष रूप से संकट के समय में दृढ़ता से काम करें, जैसे कि हम आज अनुभव कर रहे हैं।"

संत पापा ने कहा कि क्रिसमस का महापर्व नजदीक है। बालक येसु हम मनुष्यों को बचाने आये और हमें बचाने के लिए उसे अपनी जान भी देनी पड़ी। संत पापा ने कहा आप भी जरुरतमंदों और तकलीफ में पड़े लोगों के प्रति निकटता, करुणा, कोमलता; एकजुटता, सेवा, भाईचारा के साथ पेश आते हैं। माता मरियम जो अपनी कुटुम्बिनी की मदद हेतु शीघ्रता से चल पड़ी। मरिया आपका आदर्श आपके कार्यों में मदद करे। आपकी संरक्षिका संत बारबरा कठिन परिस्थितियों में आपको संरक्षण प्रदान करे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 December 2022, 17:02