खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस  

10 नवम्बर को संत पापा का ट्वीट संदेश

10 नवम्बर के ट्वीट संदेश में संत पापा फ्राँसिस ने संतों के वास्तविक जीवन पर प्रकाश डाला जो दूसरों से अलग नहीं होते बल्कि साधारण परिस्थिति में ख्रीस्त की इच्छा पूरी करते हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 10 नवम्बर 2022 (रेई) ˸ संतगण एक  "समानांतर दुनिया" या एक अलग दुनिया से नहीं आते। वे अपने परिवारों के साथ दैनिक क्रियाकलापों, अध्ययन, कार्य; सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक जीवन पर आधारित विश्वासी हैं। इन सभी चीजों के बीच वे ईश्वर की इच्छा को बिना भय पूरी करने की कोशिश करते हैं।" यह बात संत पापा फ्राँसिस ने 10 नवम्बर के ट्वीट संदेश में कही।

आज कलीसिया संत लेओ महान की याद करती है। वे 440 से 461 तक रोमन काथलिक कलीसिया के परमाध्यक्ष थे। संत पापा बेनेडिक्ट 16वें ने उन्हें "महान संत पिताओं में से एक कहा जिन्होंने परमधर्मपीठ को सम्मानित किया है। पोप लेओ महान ने कैल्सेडन की महासभा का आह्वान किया था।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 November 2022, 16:37