खोज

2019.01.21 संत पापा फ्राँसिस और महाधर्माध्यक्ष क्लाउदियो गुगेरोटी 2019.01.21 संत पापा फ्राँसिस और महाधर्माध्यक्ष क्लाउदियो गुगेरोटी  

पूर्वी कलीसियाओं के नये प्रीफेक्ट महाधर्माध्यक्ष गुगेरेटी

संत पापा फ्राँसिस ने 67 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष क्लाउदियो गुगेरोटी को पूर्वी कलीसियाओं का नया प्रीफेक्ट नियुक्त किया है, जो अब तक ग्रेट ब्रिटेन के प्रेरितिक राजदूत हैं। वे कार्डिनल लियोनार्डो सांद्री की जगह ले रहे हैं, जो आयु सीमा तक पहुंचने के बाद प्रीफेक्ट के रूप में अपनी सेवा समाप्त कर रहे हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार 22 नवम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने महाधर्माध्यक्ष क्लाउदियो गुगेरोटी को पूर्वी कलीसियाओं के लिए गठित विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है। नेतृत्व में बदलाव पंद्रह वर्षों के बाद हो रहा है। महाधर्माध्यक्ष क्लाउदियो 79 वर्षीय कार्डिनल लियोनार्डो सांद्री का स्थान ग्रहण करेंगे। तत्कालीन संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें ने जून 2007 में कार्डिनल सांद्री को प्रीफेक्ट का पद सौंपा, 2014 में संत पापा फ्राँसिस द्वारा पुन: पुष्टि की गई। कार्डिनल सांद्री अपनी सेवा को प्रीफेक्ट के रूप में समाप्त करेंगे। जनवरी के मध्य में 67 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष क्लाउदियो गुगेरोटी कार्यभार संभालेंगे।

अध्ययन और मंत्रालय

महाधर्माध्यक्ष गुगेरोटी का जन्म सन् 1955 में वेरोना, इटली में हुआ। वे डॉन निकोला माज़ा की पायस सोसाइटी में शामिल हुए और 1982 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। वेनिस में का-फोस्कारी  विश्वविद्यालय में उन्होंने ओरिएंटल भाषा और साहित्य में डिग्री प्राप्त की, साथ ही साथ लिटर्जी में लाइसेंस भी प्राप्त किया। परमधर्मपीठीय एथेनेयम संत अनसेल्मो और परमधर्मपीठीय ओरिएंटल संस्थान में ओरिएंटल चर्च संबंधी विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। उन्होंने वेनिस, पादुआ और रोम के विश्वविद्यालयों के साथ-साथ परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय और परमधर्मपीठीय ओरिएंटल संस्थान में पढ़ाते हैं।

राजदूत के रूप में सेवा

महाधर्माध्यक्ष गुगेरोटो ने ओरिएंटल कलीसियाओं के लिए बने धर्मसंघ के कार्यालय में काम किया, जो आज पूर्वी कलीसियाओं का विभाग बन गया।  1985 से ही उन्होंने परमधर्मपीठ में अपनी व्यापक सेवा देना शुरु किया। 1997 में संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने उन्हें धर्मसंघ का उपसचिव नियुक्त किया। उन्होंने 1990 से 2001 तक संत पापा के धर्मविधि समारोह कार्यालय के सलाहकार के रूप में कार्य किया। संत पापा ने उन्हें दिसंबर 2001 में रेवेलो का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया और 2002 में संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक किया। उसके बाद दुनिया के विभिन्न देशों में संत पापा के प्रतिनिधि या राजदूत के रुप में काम किया। उन्होंने जॉर्जिया, आर्मेनिया और अज़रबैजान में प्रेरितिक राजदूत के रूप में कार्य किया। फिर 2011 में संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें ने उन्हें बेलारूस का राजदूत बना दिया। 2020 में संत पापा फ्राँसिस ने उन्हें 2015 में प्रेरितिक राजदूत के रूप में यूक्रेन भेजा और बाद में 2020 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन भेज दिया।

प्रकाशन

कई लेखों और निबंधों के अलावा, महाधर्माध्यक्ष गुगेरोटी इतालवी भाषा में कई पुस्तकें लिखी हैं जो उनके अनुभव और अध्ययन को एक साथ लाते हैं, जिसमें पूर्वी कलीसिया और पूजन धर्मविधि दोनों शामिल हैं: "अर्मेनियाई आराधना पद्धति और सिलिशियन युग। कलीसियाओं के बीच साम्यवाद के धर्मशास्त्र के अनुष्ठान के परिणाम" (रोम 2001);"लुओमो नुओवो उन एस्सेरे लितुर्जिको" (नया मनुष्य एक धर्मविधिक प्राणी) (रोमा 2005), जिसका रोमानियाई और यूक्रेनी में भी अनुवाद किया गया। "कउकासो ए दिनतोर्नी" (काकेशस और आसपास) (रोम 2012); और "रिफलेसी डी'ओरिएंटे" (पूर्व के प्रतिबिंब) (बोस 2012)

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 November 2022, 14:44