खोज

तंजानिया में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त तंजानिया में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त 

विमान दुर्घटना के शिकार लोगों के प्रति पोप की हार्दिक संवेदना

संत पापा फ्राँसिस ने तंजानिया के बुकोबा में विमान दुर्घटना के शिकार लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने एक तार संदेश में पीड़ित लोगों के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त किया है एवं उन्हें अपनी प्रार्थना का आश्वासन दिया है। विमान दुर्घटना 6 नवम्बर को बुकोबा में हुई।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटकिन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 8 नवम्बर 2022 (रेई) ˸ पोप की ओर से वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन द्वारा हस्ताक्षरित तार संदेश में कहा गया है कि "बुकोबा में विमान दुर्घटना की दुखद खबर सुन संत पापा फ्राँसिस ने अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है तथा दुर्घटना के शिकार सभी लोगों के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त किया है, विशेषकर, पीड़ितों के परिवारवालों को।"

संत पापा ने मौत के शिकार लोगों की आत्मा की अनन्त शांति के लिए प्रार्थना की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साथ ही राहत कार्यों में लगे स्वयंसेवकों को बल मिले इसके लिए ईश्वर से निवेदन किया है।

अपने संदेश के अंत में संत पापा फ्राँसिस ने सभी लोगों पर सर्वशक्तिमान ईश्वर की सांत्वना एवं शांति की आशीष की कामना की है।

तंजानिया के पश्चिमोत्तर शहर बुकोबा में एक विमान दिर्घटनाग्रस्त हो जाने पर 19 लोगों की मौत हो गयी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार विमान बुकोबा हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय विक्टोरिया झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 39 यात्रियों चालक दल के 4 सदस्यों के साथ कुल 43 लोग सवार थे। उनमें से 26 लोगों को बचा लिया गया है। दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 November 2022, 16:14