रोजमर्रा के जीवन में ईश्वर को पहचानने की जरुरत है, संत पापा
हम आगमन काल में हैं। संत पापा ने सभी विश्वासियों से दैनिक जीवन के कार्य-कलापों में, दूसरे लोगों में ईश्वर को पहचानने हेतु प्रेरित किया।
माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, मंगलवार 29 नवम्बर 2022 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी ख्रीस्तियों को आगमन काल में रोजमर्रा के कार्य-कलापों में प्रभु की उपस्थिति को पहचानने हेतु सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
ट्वीट संदेश : “ईश्वर हमारे जीवन की सबसे सामान्य परिस्थितियों में छिपे रहते हैं। वे असाधारण घटनाओं में नहीं, बल्कि रोजमर्रा की चीजों में आते हैं: हमारे दैनिक कार्य, एक आकस्मिक मुलाकात, किसी जरूरतमंद व्यक्ति में... यहीं पर प्रभु हैं, जो हमें बुलाते हैं और हमारे कार्यों को प्रेरित करते हैं।” #आगमन काल
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
29 नवंबर 2022, 15:53