खोज

"आश्रय" नामक एक नई मूर्ति को आशीष देते संत पापा फ्राँसिस "आश्रय" नामक एक नई मूर्ति को आशीष देते संत पापा फ्राँसिस 

पोप फ्राँसिस ने बेघर लोगों को समर्पित मूर्ति का अनावरण किया

संत पापा फ्राँसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में "आश्रय" नामक एक नई मूर्ति को आशीष दी जो बेघर लोगों की दुर्दशा को उजागर करती है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

प्रसिद्ध कनाडाई मूर्तिकार तिमोथी श्माल्ज़ द्वारा कांस्य प्रतिमा, बेघर होने के कारण पीड़ित लोगों को सामग्री और आध्यात्मिक सहायता प्रदान करने के लिए भिंसेनसियन परिवार के "13 सदन अभियान" को बढ़ावा देने का प्रयास है, जब कलीसिया गरीबों के छटवें विश्व दिवस को मनाने की तैयारी कर रही है।

अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह से कुछ क्षण पहले, संत पापा फ्राँसिस ने आवासहीन लोगों को समर्पित संत पेत्रुस प्रांगण में एक नई मूर्ति का अनावरण किया। इस आदमकद कास्य प्रतिमा का शीर्षक है "आश्रय"।

नई मूर्ति में एक बेघर व्यक्ति को एक उड़ते हुए कबूतर द्वारा खींचे गए कंबल से ढका हुआ दिखाया गया है।

भिंसेनसियन परिवार "13 सदन अभियान"

यह विश्वस्तर पर बेघर लोगों की ओर ध्यान आकृष्ट करने और "13 सदन अभियान" के मिशन को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक समाधानों को प्रोत्साहित करने के लिए निर्मित की गई है, जो भिंसेंसियन परिवार के बेघर संगठन (एफएचए) की एक पहल है जो उन धर्मसमाजी समुदायों को एक साथ लाती है, जिसमें संत भिंसेन्ट दी पॉल के जीवन और कार्य से प्रेरित लोकधर्मी और धर्मसमाजी समुदाय आते हैं।

अभियान के माध्यम से, संगठन दुनिया भर में 2023 के अंत तक 160 से अधिक देशों में 10,000 लोगों को घर देना चाहता है, जहाँ भिन्सेनसियन परिवार पहले से ही काम करता है, दुनिया भर में 1.2 अरब लोगों के जीवन को बदलने के लिए एक अधिक विस्तृत योजना के हिस्से के रूप में काम करना चाहता है, जो वर्तमान में बेघर हैं।

नई मूर्ति
नई मूर्ति

आवासहीन लोगों का समाधान

"आश्रय" के अनावरण पर टिप्पणी करते हुए, एफएचए समन्वयक और दी पॉल इंटरनेशनल ग्रुप के अध्यक्ष मार्क मैकग्रीवी ने कहा कि मूर्ति हमें अपने आस-पास के बेघर लोगों के बारे में जागरूक होने के लिए प्रेरित करती है। "इससे पहले कि हम आवासहीन की समस्या को हल करें, हमें इसे समझना होगा।"

"हमें बेघर लोगों की कहानियों को रूकने और सुनने एवं उन समाधानों में शामिल करने की आवश्यकता है जो दीर्घकालिक परिवर्तन प्रदान करते हैं।"

संत भिंसेंट दी पौल के मिशन धर्मसमाज के सुपीरियर जेनेरल तोमाज मावरिक ने कहा,  "येसु और संत भिसेंट दी पॉल की प्रेरणा हमें बड़े किन्तु गहरी विनम्रता के साथ सपने देखने के लिए प्रेरित करती हैं। सपना यही है कि इतिहास के किसी बिंदु पर सभी मानव के पास अच्छा आवास होगा।"

विश्व गरीब दिवस

अगले रविवार, 13 नवंबर को मनाए जानेवाले छठे विश्व गरीब दिवस से कुछ दिन पहले ही श्माल्ज़ की नई मूर्ति का अनावरण किया गया है। इस दिवस की स्थापना पोप फ्रांसिस ने 2016 में दया की असाधारण जयंती के अंत में की थी। 2017 से यह हर साल सामान्य काल में 33वें रविवार को मनाया जाता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 November 2022, 17:29