खोज

31 मई 2021 में संत पापा फ्राँसिस  वाटिकन के बगान में प्रार्थना करते हुए 31 मई 2021 में संत पापा फ्राँसिस वाटिकन के बगान में प्रार्थना करते हुए 

संत बड़े भाइयों व बहनों के रूप में हमारी मध्यस्थता करते हैं, संत पापा फ्राँसिस

संत हमारे आदर्श हैं जिनसे प्रेरणा पाकर हम दुनिया की कठिनाईयों को पार करते हुए स्वर्ग के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं। संत पापा ने संतो की मध्यस्ता से प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार 22 नवम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज) : काथलिक कलीसिया नवम्बर महिने में संतों की मध्यस्ता से प्रार्थना करती और मृत विश्वासियों की विशेष याद कर उनके लिए प्रार्थना करती है। संत पापा ने ट्वीट कर संतों के माध्यम प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश :

“हर बार जब हम अपने हाथ जोड़ते हैं और अपने हृदय को ईश्वर के सामने खोलते हैं, तो हम अपने आप को गुमनाम संतों और मान्यता प्राप्त संतों की संगति में पाते हैं जो हमारे साथ प्रार्थना करते हैं और बड़े भाइयों और बहनों के रूप में हमारे लिए मध्यस्थता करते हैं जो इसी मानवीय साहसिक कार्य में हमसे पहले आए हैं।” # प्रार्थना

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 November 2022, 15:45