खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस  

ईश्वर की करुणा पर भरोसा करें जो हृदय बदल सकता है

संत पापा फ्राँसिस ने सलाह दी है कि हम ईश्वर की करुणा पर भरोसा करें जो हृदय बदल सकता है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार, 5 अक्तूबर 2022 (रेई) ˸ यूक्रेन में युद्ध की बढ़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए और मन-परिवर्तन को युद्ध विराम का आवश्यक उपाय बदलाते हुए, संत पापा ने करुणा की संरक्षिका संत फौस्तीना कोवालस्का की मध्यस्थता से मुक्ति हेतु प्रार्थना करने का प्रोत्साहन दिया।

संत पापा ने 5 अक्टूबर को संत फौस्तीना कोवालस्का के पर्व दिवस के अवसर पर एक ट्वीट में लिखा, "आज हम संत फौस्तीना कोवालस्का की याद करते हैं। उनके द्वारा ईश्वर ने दुनिया को, उनकी करुणा में मुक्ति की खोज करना सिखाया। आइये हम इस समय विशेष रूप से युक्रेन में युद्ध की याद करें। हम ईश्वर की दया पर भरोसा रखें, जो हृदय बदल सकते हैं।"   

आज के अपने दूसरे ट्वीट संदेश में संत पापा ने अपने दिल में प्रवेश कर उसे अच्छी तरह जानने की सलाह दी। जिस तरह हम चाभी से दरवाजा खोल सकते हैं और पासवर्ड से ईमेल, उसी तरह हमारे दिल में प्रवेश करने के लिए एक पासवर्ड है जिसे हमें जानना जरूरी है।

संत पापा ने ट्वीट में लिखा, "अपने दिल के मोहक शब्दों के साथ प्रस्तुत होते, बल्कि यह जानने के लिए भी कि क्या सचमुच हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 October 2022, 17:16