खोज

संत पापा कजाकिस्तान पहुँचे संत पापा कजाकिस्तान पहुँचे 

रोजरी विन्ती के माध्यम से अपनी कठिनाइयों को प्रभु के पास लायें, पोप

संत पापा जॉन पौल द्वितीय के पर्व दिवस के अवसर पर पोप फ्राँसिस ने उनके साथ मिलकर अपनी कठिनाइयों को माता मरियम को समर्पित करने हेतु प्रेरित किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (रेई) ˸ संत पापा जॉन पौल द्वितीय के पर्व दिवस के अवसर पर पोप फ्राँसिस ने उनके साथ मिलकर अपनी कठिनाइयों को माता मरियम को समर्पित करने हेतु प्रेरित किया।

22 अक्टूबर को संत जॉन पौल द्वितीय का पर्व मनाया जाता है। वे माता मरियम के प्रति विशेष भक्ति रखते थे और लोगों को नहीं डरने का प्रोत्साहन देते थे।

संत पापा फ्रांसिस ने उनकी याद दिलाते हुए विश्वासियों को उनकी मध्यस्थता से रोजरी माला विन्ती करने हेतु आमंत्रित किया।

उन्होंने 22 अक्टूबर को एक ट्वीट में लिखा, "संत जॉन पौल द्वितीय के साथ, आज आइये, हम सबसे कठिन मुद्दों को ईश्वर की माता को सौंप दें, हम रोजरी माला विन्ती करते हुए अपने आपको उनकी नजर में रखें।"   

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 October 2022, 15:34