खोज

देवदूत प्रार्थना में संत पापा फ्राँसिस एवं उपस्थित विश्वासी देवदूत प्रार्थना में संत पापा फ्राँसिस एवं उपस्थित विश्वासी 

पोप ने सोमालिया, दक्षिण कोरिया और यूक्रेन में पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना की

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने विश्वासियों का अभिवादन किया एवं विभिन्न घटनाओं की याद की और उन घटनाओं के लिए दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

सोमालिया के मोगादीशू में एक आतंकी हमले में मारे गये लोगों की याद करते हुए उन्होंने कहा, "जब हम बुराई और मौत पर ख्रीस्त के विजय को मना रहे हैं, हम आतंकी हमले के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं जिसने मोगादिशू में 100 से अधिक लोगों की जान ले ली है। ईश्वर हिंसक लोगों का हृदय बदल दे।"

हैलोवीन भगदड़

पोप फ्राँसिस ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक हैलोवीन स्ट्रीट पार्टी में शनिवार रात मारे गए 151 से अधिक लोगों के लिए अपना दुःख व्यक्त किया। देश के काथलिक धर्माध्यक्षों ने कारणों की गहन जांच की मांग की है।

संत पापा ने कहा, "हम पुनर्जीवित प्रभु से उन लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं, विशेषकर, उन युवाओं के लिए जो पिछली रात सियोल में भारी भीड़ के कारण हुई भगदड़ में मौत के शिकार हो गये।"

धन्य घोषणा

संत पापा ने कोलोम्बिया में धन्य घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "कल कोलोम्बिया के मेडलिन में मरिया बेरेनीच दुक हेनकर, अननसियेशन की छोटी धर्मबहनों की संस्थापिका की धन्य घोषणा हुई। उनका निधन 1993 में हुआ था जिन्होंने अपने लम्बे जीवन काल को ईश्वर की सेवा एवं लोगों की सेवा में व्यतीत किया, खासकर, छोटे एवं बहिष्कृत लोगों के लिए। उनका प्रेरितिक उत्साह जिसने उन्हें देश की सीमा के परे ले गया, दुनिया में सुसमाचार प्रचार हेतु हरेक व्यक्ति को प्रार्थना एवं परोपकार द्वारा प्रेरिताई में भाग लेने का बल प्रदान करे।"  

उसके बाद संत पापा ने रोम एवं विश्व के विभिन्न हिस्सों से आये तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया।

यूक्रेन के लिए प्रार्थना

तब संत पापा ने यूक्रेन के पीड़ित लोगों की याद करते हुए शांति के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "आइये हम पीड़ित यूक्रेन को न भूलें, हमारी प्रार्थनाओं  और हमारे हृदय की पीड़ा में उनकी याद करें। हम शांति के लिए प्रार्थना करें, हम ऐसा करने से न थकें।"

अंत में संत पापा ने अपने लिए प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की। उन्होंने सब संतों के पर्व की भी शुभकामनाएँ दीं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 October 2022, 15:37