खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस  

19 अक्टूबर के ट्वीट संदेश में संत पापा की सलाह

संत पापा फ्राँसिस ने अपने जीवन का अवलोकन करना लाभदायक बतलाया है जिसके द्वारा हम अपने जीवन में ईश्वर के छोटे छोटे कार्यों को भी देख पाने में सक्षम बनते हैं। उन्होंने बाढ़ से पीड़ित नाईजीरिया के लोगों के लिए प्रार्थना का आह्वान किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (रेई) ˸ संत पापा फ्राँसिस ने अपने जीवन का अवलोकन करना लाभदायक बतलाया है जिसके द्वारा हम अपने जीवन में ईश्वर के छोटे छोटे कार्यों को भी देख पाने में सक्षम बनते हैं। उन्होंने बाढ़ से पीड़ित नाईजीरिया के लोगों के लिए प्रार्थना का आह्वान किया है।

संत पापा फ्राँसिस ने कहा है कि "अपने स्वयं के जीवन का अवलोकन करने की आदत, दृष्टिकोण बनाती, इसे तेज करती और हमें उन छोटे-छोटे चमत्कारों को देख पाने में सक्षम बनाती है जिनको भले ईश्वर हर दिन हमारे लिए करते हैं।"

दूसरा ट्वीट

अपने दूसरे ट्वीट संदेश में संत पापा ने नाईजीरिया के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।

उन्होंने लिखा, "आइये, हम उन लोगों के लिए प्रार्थना करें जिन्होंने नाईजीरिया में हिंसक बाढ़ के कारण अपना जीवन खो दिया है, और जो विध्वंसकारी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। उनके लिए हमारी एकात्मता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन की कमी न हो।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 October 2022, 16:30